Trump s campaign says he is safe after gunshots reported in his vicinity in Florida | फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प के नजदीक शूटिंग: सीक्रेट सर्विस ने कहा- ट्रम्प सुरक्षित हैं; जुलाई में पेंसिलवेनिया में जानलेवा हमला हुआ था

[ad_1]

वॉशिंगटन10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के घर के पास गोली चलने की खबर आई है। उनके कैंपेन और सीक्रेट सर्विस ने जानकारी दी है कि वे सुरक्षित हैं।

हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गोलीबारी ट्रम्प को निशाना बनाकर की गई थी या नहीं। सीक्रेट सर्विस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना भारतीय समय के मुताबिक रविवार रात 11:30 बजे की है, उस वक्त अमेरिका में दोपहर के 2 बज रहे थे।

करीब दो महीने पहले अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के बटलर शहर में एक रैली के दौरान ट्रम्प पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई थी।

ट्रम्प यहां के बटलर शहर में चुनावी रैली कर रहे थे। इस दौरान ट्रम्प के मंच से करीब 400 फीट दूर इमारत की छत से फायरिंग की गई। AR-15 राइफल से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं थी।

फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प के इंटरनेशनल गोल्फ क्लब के पास फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।

फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प के इंटरनेशनल गोल्फ क्लब के पास फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।

चुनावी दौरे के बाद वीकेंड पर फ्लोरिडा आए थे ट्रम्प ट्रम्प वेस्ट कोस्ट का दौरा करने के बाद इस वीकेंड फ्लोरिडा वापस आए थे। यहां पाम बीच पर उनका घर मार-ए-लागो है। इसे पॉम बीच रिजॉर्ट भी कहा जाता है। वेस्ट कोस्ट विजिट के दौरान शुक्रवार रात ट्रम्प ने लास वेगास में एक रैली और यूटा में एक फंडरेजर में भाग लिया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *