IMD Weather Update; MP North East Maharashtra Gujarat Rainfall Alert | Uttarakhand Rajasthan UP Monsoon Forecast | देश का मानसून ट्रैकर: उत्तराखंड में चार लोगों की मौत, 2 लापता; IMD का अलर्ट- अगले हफ्ते MP-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP North East Maharashtra Gujarat Rainfall Alert | Uttarakhand Rajasthan UP Monsoon Forecast

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD ने शनिवार को कहा कि 15 से 17 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में और 17 और 18 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

इसके अलावा IMD के मुताबिक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के पास गहरे दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके कारण झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में 15 से 20 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है।

शनिवार को उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग लापता हैं। इसके अलावा राज्य में कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई, जिसके चलते 478 सड़कों को बंद कर दिया गया। इनमें नेशनल हाईवे भी शामिल हैं। भारी बारिश के चलते कई जगहों पर पानी भर गया है और लगभग 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

देशभर से बारिश की 6 फोटोज…

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भारी बारिश के बाद NH 24 पर पानी भर गया। शहर में शनिवार को 31.5 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 521% ज्यादा है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भारी बारिश के बाद NH 24 पर पानी भर गया। शहर में शनिवार को 31.5 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 521% ज्यादा है।

उत्तराखंड के चंपावत में शनिवार को 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई, जो कि सामान्य से 1069% ज्यादा है। बारिश के चलते कई इलाकों में लैंडस्लाइड हुआ, जिसके चलते सड़कें डैमेज हो गईं।

उत्तराखंड के चंपावत में शनिवार को 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई, जो कि सामान्य से 1069% ज्यादा है। बारिश के चलते कई इलाकों में लैंडस्लाइड हुआ, जिसके चलते सड़कें डैमेज हो गईं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारी बारिश के चलते संगम पर बाढ़ आ गई है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारी बारिश के चलते संगम पर बाढ़ आ गई है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते आई बाढ़ में डूबे घर।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते आई बाढ़ में डूबे घर।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में भारी बारिश के चलते गंगा नदी उफान पर है।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में भारी बारिश के चलते गंगा नदी उफान पर है।

गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर लगा ट्रैफिक जाम।

गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर लगा ट्रैफिक जाम।

16 सितंबर को 9 राज्यों में 7 सेमी बारिश का अनुमान

  • मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश (20 सेमी तक) हो सकती है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश (7 सेमी तक) का अनुमान है।

इस बार मानसून सामान्य से 16 अधिक दिन एक्टिव रहेगा

  • आम तौर पर मानसून की 18 सितंबर के बाद से पश्चिमी राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार इसके करीब 16 दिन और एक्टिव रहने के आसार बन रहे हैं।
  • यानी देश में सितंबर के आखिर तक तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा। प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, मानसून वापसी के बाद अक्टूबर में भी बारिश की संभावना है।
  • मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार के मानसून में अब तक 108 फीसदी यानी 8% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके बावजूद देश के करीब एक चौथाई यानी 185 जिलों (26%) में सूखे की स्थिति है।
  • 68 जिले ऐसे हैं, जिनमें सामान्य से 60% बारिश हुई हैं, इनमें 19 अकेले राजस्थान में हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित उत्तर प्रदेश (30 जिले), बिहार (25), झारखंड (11), ओडिशा (11), पंजाब (15) हैं।

मानसून के 16 अधिक दिन एक्टिव रहने की वजह

  • मौसम विभाग के मुताबिक, एक डिप्रेशन उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। ये उत्तराखंड की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर भी होगा।
  • एक नया लो प्रेशर का एरिया साउथ बांग्लादेश के पास है, जो 2 दिन में डिप्रेशन बनेगा। यह इस सीजन का चौथा डिप्रेशन होगा। इसके चलते बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश होगी।
  • मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में राजस्थान, गुजरात, वेस्ट मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत साउथ के राज्यों में भारी बारिश की आशंका कम देखने को मिलेगी।

राज्यों की मौसम की खबरें…

मध्य प्रदेश: भोपाल समेत 35 जिलों में बारिश का कोटा फुल, श्योपुर में दोगुनी बारिश, रीवा सबसे पीछे

मुरैना-पिपरिया समेत कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई।

मुरैना-पिपरिया समेत कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई।

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में 16-17 सितंबर से फिर बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। इससे पहले प्रदेश में 2 दिन तेज बारिश का दौर थमा रहेगा। मानसून की ओवरऑल तस्वीर पर नजर डाले तो भोपाल, ग्वालियर समेत 35 जिलों में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 3 दिन बारिश के बाद प्रदेश में आज ग्रीन अलर्ट, वाराणसी 34.2°C के साथ सबसे गर्म

प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बड़े हनुमान मंदिर तक पहुंच गया।

प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बड़े हनुमान मंदिर तक पहुंच गया।

UP में लगातार मौसम बदल रहा है। तीन दिनों की बारिश के बाद मौसम विभाग ने शनिवार यानी 14 सितंबर को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। आज प्रदेश के जिलों में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। हालांकि, लोकल डिस्टरबेंस के चलते कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में वाराणसी 34.2°C के साथ सबसे गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 19 शहरों में बारिश का अलर्ट, खाड़ी की हवाओं से एक्टिव है मानसून; 9 जिलों में बिगड़ा मौसम

पंचकूला में मौसम बदला हुआ है। यहां सुबह धुंध छाई थी, जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ।

पंचकूला में मौसम बदला हुआ है। यहां सुबह धुंध छाई थी, जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ।

हरियाणा में आज 19 शहरों में मौसम खराब रहने वाला है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, खरखौंदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बपौली, खरौंडा, करनाल, गोहाना, इसराना, सफीदो, पानीपत, असंध, कैथल, नीलोखेरि, गुहला, पेहेवा में हल्की बारिश होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: पटना-नालंदा और जमुई में बारिश, 21 जिलों में अलर्ट, 4 दिन प्रदेश में तेज बारिश की संभावना

शुक्रवार को प्रदेश के कुछ शहरों में हल्की बारिश हुई। अगले 4 दिन में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

शुक्रवार को प्रदेश के कुछ शहरों में हल्की बारिश हुई। अगले 4 दिन में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

पटना, नालंदा और जमुई में शनिवार की सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने बिहार में मानसून की विदाई से पहले जोरदार बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने राज्य में आज से अगले चार दिनों तक मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। इस दौरान कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: 17 सितंबर तक नहीं होगी बारिश, जयपुर-जोधपुर समेत आधे राजस्थान में खिली धूप

फोटो धौलपुर जिले से निकलने वाली चंबल नदी का है। शुक्रवार को नदी खतरे के निशान से3.51 मीटर ऊपर पहुंच गई थी।

फोटो धौलपुर जिले से निकलने वाली चंबल नदी का है। शुक्रवार को नदी खतरे के निशान से3.51 मीटर ऊपर पहुंच गई थी।

राजस्थान में लम्बे समय से चला आ रहा भारी बारिश का दौर अब थम गया। शुक्रवार को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों को छोड़कर शेष जिलों में आसमान साफ रहा, धूप निकली। अलवर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा के कुछ एरिया में हल्की बारिश हुई। राजस्थान में अगले 4 दिन कम बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: बारिश की संभावना कम, तापमान एक बार फिर 38 के पार, पारा और चढ़ेगा

पंजाब के अमृतसर में सुबह के समय हल्के बादल छाए।

पंजाब के अमृतसर में सुबह के समय हल्के बादल छाए।

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर शुष्क होने लगा है। आज शनिवार अधिकतर इलाकों में धूप खिलेगी। जिससे तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी, लेकिन नमी में कमी आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: सरगुजा संभाग के लिए आज यलो अलर्ट, कल से फिर भीगेंगे रायपुर- बिलासपुर

कल से रायपुर, बिलासपुर सहित कुछ जिले फिर तेज बारिश में भीग सकते हैं।

कल से रायपुर, बिलासपुर सहित कुछ जिले फिर तेज बारिश में भीग सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में 2 दिन मानसून की गतिविधियां कम होने के बाद शनिवार से फिर जोर पकड़ने वाली है। मौसम विभाग ने आज सरगुजा संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पूर्व बांग्लादेश और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर का क्षेत्र बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *