Neeraj Chopra Diamond League Final 2024: ब्रसेल्स के किंग बाउडौइन स्टेडियम में हो रही डायमंड लीग फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा ने शानदार शुरुआत की है। हालांकि नीरज चोपड़ा तीसरे प्रयास में एंडरसन पीटर्स से आगे निकलने में नाकाम रहे और 87.86 मीटर फेंका। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने अपना पहला थ्रो 86.82 मीटर का फेंका था। फिलहाल नीरज अभी दूसरे स्थान पर हैं।
12:30 AM: Neeraj Chopra Diamond League Final 2024 Live: अब तक तो ऐसा लग रहा है कि शीर्ष स्थान के लिए केवल दो ही दावेदार हैं। नीरज चोपड़ा और एंडरसन पीटर्स के बीच सिर्फ़ 0.1 मीटर का अंतर है!
12:25 AM: Neeraj Chopra Diamond League Final 2024 Live: तीसरे प्रयास में 87.86 मीटर के थ्रो के साथ नीरज शीर्ष स्थान पर पहुंचने के बहुत करीब थे। एंडरसन पीटर्स 87.87 मीटर के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, लेकिन नीरज ने अंतर को बहुत कम कर दिया है!
12:15 AM: Neeraj Chopra Diamond League Final 2024 Live: नीरज चोपड़ा का दूसरा प्रयास बहुत अच्छा नहीं रहा, उन्होंने 83.49 मीटर का थ्रो फेंका। हालांकि, वे एंडरसन पीटर्स के बाद दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
12:06 AM: Neeraj Chopra Diamond League Final 2024 Live: नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 86.82 मीटर थ्रो किया और एंडरसन पीटर्स के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
शीर्ष भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी अविश्वसनीय फॉर्म में हैं, लेकिन हाल के दिनों में कुछ मौकों पर 90 मीटर के निशान को पार करने से चूक गए हैं। नीरज चोपड़ा 14 अंक लेकर चौथे स्थान के साथ फाइनल में पहुंचे हैं। वह दोहा और लुसाने में दूसरे स्थान पर रहे थे।
डायमंड लीग सत्र का फाइनल जीतने वाले को डायमंड ट्रॉफी और 30000 डॉलर नकद पुरस्कार मिलता है। इसके अलावा विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिये वाइल्ड कार्ड भी दिया जाता है। उपविजेता को 12000 डॉलर मिलते हैं। चोपड़ा ने पिछले सप्ताह ज्यूरिख चरण में भाग नहीं लिया था। वह चेक गणराज्य के याकूब वाडलेश, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और जर्मनी के जूलियर वेबर से पीछे हैं। चोपड़ा इस सत्र में फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं और ग्रोइन की चोट से निजात पाने के लिये डॉक्टर को दिखायेंगे।