[ad_1]
![]()
नई दिल्ली: कनाडा (Canada) कि ही राह पर चलता हुआ आतंक और आतंकवादी हरकतों का पर्याय बन चूका पाकिस्तान (Pakistan) अपनी हरकतों के चलते आज परेशान हो उल्टे भारत को ही आँखें दिखा रहा है। जी हां, कनाडा (Canada) कि ही तरह अब पाकिस्तान ने भारत पर उसके यहां हो रहे धमाके में शामिल होने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हुए दो आत्मघाती धमाकों को लेकर अब पाकिस्तान ने इस कांड में भारत की खुफिया एजेंसी के शामिल होने की बात कही है। इस बाबत आज बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पाकिस्तान के अंतरिम गृह मंत्री सरफराज बुगती ने दावा किया कि, इस आत्मघाती हमले में भारत की रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का पूरा हाथ था।
यह भी पढ़ें
इतना ही नहीं बुगती का यह भी कहना है कि, ‘हमारे नागरिक, सैन्य और अन्य सभी संस्थान मस्तुंग आत्मघाती हमले में शामिल तत्वों के खिलाफ संयुक्त रूप से जांच करेंगे। आत्मघाती हमले में RAW शामिल है। इस बाबत बीते शनिवार को पुलिस ने जांच शुरू करने के लिए एक रिपोर्ट दायर की, जिसमें कहा गया कि उन्होंने आत्मघाती बम हमलावर के DNA को फिलहाल जांच के लिए भेजा है।
नहीं ली किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी
मामले बाबत पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में कहाकि, “फिलहाल किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, पाकिस्तान में कुछ सबसे बर्बर हमले के लिए कुख्यात तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने भी इसमें अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। फिलहाल घटना की जांच जारी है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
دہشتگردوں کے آگے ہم سرنڈر نہیں کریں گے، سرفراز بگٹی#ExpressNews #Breakingnews #SarfarazBugti #terrorist #News #Pakistan pic.twitter.com/rlRJYYGS6d
— Express News (@ExpressNewsPK) September 30, 2023
क्या है मामला
जानकारी दें कि, बीते शुक्रवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में एक के बाद एक 2 आत्मघाती बम हमले के बाद लगभग 59 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, वहीं कई लोगों की घायल होने की खबर भी आई थी।
दरअसल बलूचिस्तान के पास मस्तुंग जिले में स्थित मदीना मस्जिद के पास पहला विस्फोट हुआ और दूसरा विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा की एक मस्जिद में हुआ था। यह धमाका भी तब हुआ जब लोग ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर एक धार्मिक जुलूस में हिस्सा लेने के लिए वहां जमा हुए थे।
[ad_2]
Source link
