Assam CM Wife will file defamation case against Gaurav Gogoi | कांग्रेस सांसद का दावा- असम सीएम की पत्नी के अकाउंट में 10 करोड़ सब्सिडी आई

नई दिल्ली39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम सीएम की पत्नी रिनिकी भुयन ने कहा कि गौरव गोगोई ने मेरी 17 साल पुरानी कंपनी पर उंगली उठाई है। वो मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयन कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर 10 करोड़ की मानहानि का केस करेंगी। गोगोई ने बुधवार 13 सितंबर को आरोप लगाया था कि रिनिकी की कंपनी के अकाउंट में सब्सिडी के 10 करोड़ रुपए आए हैं। गौरव गोगोई, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे और लोकसभा में उपनेता हैं।

गौरव के बयान पर सीएम हिमंता ने कहा- अगर आरोप साबित हुए तो सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगा।

गौरव के बयान पर सीएम हिमंता ने कहा- अगर आरोप साबित हुए तो सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगा।

कंपनी की इमेज खराब कर रहे गोगोई- रिनिकी भुयन
असम सीएम की पत्नी रिनिकी भुयन ने कहा कि गौरव गोगोई ने मेरी 17 साल पुरानी कंपनी पर उंगली उठाई है। ये एक महिला संचालित एंटरप्राइजेज है, गोगोई इसकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए मैं उन पर 10 करोड़ की मानहानि का केस करूंगी।

असम सीएम ने कहा- अगर आरोप साबित हुए तो सार्वजनिक जीवन छोड़ दूंगा
गौरव ने कहा था कि असम सीएम की पत्नी की कंपनी में पीएम किसान संपदा योजना की सब्सिडी आई। इसको लेकर सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि ना तो मेरी पत्नी और ना ही उसकी कंपनी के अकाउंट में सरकार की तरफ से कोई पैसा आया। अगर ये सही साबित हुआ तो मैं सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगा।

यह भी पढ़ें…

असम CM बोले- राहुल जी गांधी सरनेम छोड़ दीजिए, टाइटल लगाने से डकैत साधु नहीं बनता

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के गांधी परिवार पर सरनेम हड़पने का आरोप लगाया है। रविवार, 10 सितंबर को गुवाहाटी स्थित भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान हिमंता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से अपना सरनेम छोड़ने को कहा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *