PM Narendra Modi At Chief Justice Of India DY Chandrachud Residence To Attend Ganesh Puja | CJI चंद्रचूड़ के घर पहुंचे PM, गणेश पूजा की: चीफ जस्टिस ने आरती गाई; मोदी ने मराठी टोपी और गोल्डन धोती-कुर्ता पहना

  • Hindi News
  • National
  • PM Narendra Modi At Chief Justice Of India DY Chandrachud Residence To Attend Ganesh Puja

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गणेश पूजन के दौरान पीएम मोदी के अलावा CJI चंद्रचूड़ की पत्नी कलपना दास भी मौजूद थीं।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार शाम CJI डीवाई चंद्रचूड़ के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने CJI के घर विराजे भगवान गणेश की पूजा की। न्यायपालिका और कार्यपालिका के शीर्ष पदों पर बैठी दो हस्तियों की इस मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है।

इसमें CJI चंद्रचूड़ अपनी पत्नी कल्पना के साथ पीएम मोदी का घर पर स्वागत करते नजर आए। बाद में तीनों ने मिलकर भगवान गणेश की आरती की। पीएम मोदी ने इस खास मौके के लिए मराठी पोशाक को चुना। वे टोपी और गोल्डन धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे।

भगवान गणेश के पूजन से जुड़ी कुछ तस्वीरें पीएम ने X पर भी शेयर की हैं। जिसके साथ उन्होंने लिखा- भगवान श्री गणेश हम सभी को सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य प्रदान करें।

CJI डीवाई चंद्रचूड़ के घर की 2 तस्वीरें…

यूजर्स बोले- लगता है महाराष्ट्र में चुनाव नजदीक हैं पीएम मोदी के इस तरह सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख न्यायाधीश के घर जाकर पूजा में शामिल होने पर लोग अलग-अलग ढंग से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नेताजी नाम के एक यूजर ने लिखा- कैमरा उनकी तरफ़ ही रखते तो सबको पता चल जाता, उनकी बात हो रही है। शुभम नाम के यूजर ने लिखा है- लगता है कोई बड़ा श्रीगणेश होने वाला है।

अर्चना नाम की एक यूजर ने तो यह भी लिखा कि महाराष्ट्र में जैसी पोशाक पहनी जाती है, वैसी पोशाक पहनी है. जज साहब भी महाराष्ट्र से हैं। बाकी ये संयोग है कि महाराष्ट्र में कुछ महीनों में चुनाव होंगे।

महाराष्ट्र CM शिंदे के घर भी गणेशोत्सव जारी, असम CM पहुंचे

देशभर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज गणेशोत्सव का छठा दिन है। बुधवार 11 सितंबर को महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे के घर वर्षा बंगले पर भी गणेश पूजा की गई। इस दौरान असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा भी पहुंचे। उन्होंने गणेश पूजा की। उनके साथ शिंदे के बेटे और कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे और पूर्व लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले भी मौजूद थे।

देखिए देशभर में गणेश विसर्जन की कुछ तस्वीरें…

ठाणे में गणेश विसर्जन करता युवक, यहां एक कृत्रिम झील बनाई गई है।

ठाणे में गणेश विसर्जन करता युवक, यहां एक कृत्रिम झील बनाई गई है।

तस्वीर हैदराबाद की है, जहां हुसैनसागर झील में एक महिला अपने गणपति के विसर्जन को पहुंची।

तस्वीर हैदराबाद की है, जहां हुसैनसागर झील में एक महिला अपने गणपति के विसर्जन को पहुंची।

मुंबई में अरब सागर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करता हुआ व्यक्ति।

मुंबई में अरब सागर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करता हुआ व्यक्ति।

गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे विजर्सन के लिए रखी हुई गणेश प्रतिमाएं।

गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे विजर्सन के लिए रखी हुई गणेश प्रतिमाएं।

अनंतनाग में कश्मीरी पंडितों का एक परिवार गणेश विजर्सन के लिए प्रतिमा लेकर निकला।

अनंतनाग में कश्मीरी पंडितों का एक परिवार गणेश विजर्सन के लिए प्रतिमा लेकर निकला।

हैदराबाद की हुसैनसागर झील में बड़ी गणेश प्रतिमाओं को क्रेन की मदद से विजर्सित किया गया।

हैदराबाद की हुसैनसागर झील में बड़ी गणेश प्रतिमाओं को क्रेन की मदद से विजर्सित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…

कर्नाटक के मांड्या में गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव

कर्नाटक के मांड्या के नागमंगला में बुधवार रात गणपति विसर्जन जुलूस पर पथराव हुआ। घटना रात 8 बजे की है। मैसूर रोड पर बनी दरगाह के सामने पहुंचने पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके। इसके बाद हिंदुओं ने भी प्रदर्शन किया। इलाके की कुछ दुकानों और वहां खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *