कौन हैं 9 साल के बाल संत, जो गणपति विसर्जन पर खूब रोये; बताया था बलराम का अवतार

हाल ही में गणेश विसर्जन के दौरान बप्पा की मूर्ति के आगे रोने वाला 9 साल का बच्चा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। नदी किनारे इस बच्चे को गणेश की मूर्ति को लड्डू खिलाते हुए रोते हुए देखा गया। बच्चा गणपति बप्पा से कहते हुए देखा गया कि जल्दी आना। जब बच्चा ये सब कर रहा था तभी एक एक पुजारी उसके पास आए और बप्पा की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले गए। बच्चा इस पर काफी गुस्सा भी होता है। वह बाल संत के रूप में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। खुद को बलराम का अवतार बताने के साथ वह कृष्ण को छोटे भाई के रूप में पूजते हैं।

9 साल का यह बच्चा और कोई नहीं मशहूर बाल संत अभिनव अरोड़ा हैं। वह दिल्ली के रहने वाले हैं और उनके सोशल मीडिया पर 9.3 से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। अपने इंस्टा पेज पर वह अक्सर हिंदू त्योहार मनाते, धर्मग्रंथ पढ़ते और धार्मिक गुरुओं से मिलने की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। अभिनव के गणपति बप्पा के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। लाखों लोगों द्वारा देखा गया और बच्चे की भक्ति देख लोग प्रभावित भी हुए।

कृष्ण भक्त हैं अभिनव अरोड़ा

दिल्ली के रहने वाले अभिनव अरोड़ा को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भारत के सबसे युवा आध्यात्मिक वक्ता के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। अभिनव उद्यमी और लेखक तरुण राज अरोड़ा के पुत्र हैं। लोग इन्हें प्यार से “बाल संत” कहकर बुलाते हैं। अभिनव खुद को बलराम का अवतार मानते हैं और कृष्ण को छोटे भाई के रूप में पूजते हैं।

सुबह चार बजे पूजा का रूटीन

पुराने इंटरव्यू में अभिनव ने दावा किया था कि वह अपना दिन सुबह 3.30 बजे शुरू करते हैं। ब्रह्म मुहूर्त में जागने के बाद, वह ‘माला जाप’ करते हैं। सुबह 4 बजे पूजा करते हैं। सुबह 6.30 बजे वह तुलसी पूजा परिक्रमा करते हैं और अपने घर में बाल गोपाल को रोजाना “भोग” लगाते हैं।

अभिनव दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने एक बार बताया था कि पहले उनके क्लासमेट उनके साथ बैठना पसंद नहीं करते थे क्योंकि वह “राधे राधे” या “जय श्री कृष्णा” कहकर अपनी बात शुरू करते थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *