[ad_1]
विश्वजीत सिंह/मुंबई: खानपान की कई सारी जगहें मुंबई में है. खासतौर पर यहां आइसक्रीम की एक दुकान बहुत फेमस है. इस दुकान का नाम ताज आइसक्रीम, जो कुर्ला में है. 137 साल से यहां मिलने वाले बेस्ट जायके ने लोगों को दीवाना बनाया हुआ है. 1887 में इस दुकान को खोला गया था. आम लोगों के साथ सितारे भी इस दुकान पर बेस्ट स्वाद चखने के लिए पहुंचते हैं.
137 साल से बिक रही है इस दुकान पर आइसक्रीम
इस दुकान पर मिलने वाली मिक्स फ्रूट आइसक्रीम सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. इस दुकान की शुरुआत वलीलजी जलाजी ने की थी. कच्छ से आए इस व्यक्ति ने इस दुकान की नींव रखी और आज इसे इसकी छठी पीढ़ी चला रही है. इस दुकान की शुरुआत सिर्फ एक फ्लेवर की वजह से हुई, जो है मिक्स्ड फ्रूट. आज और भी कई नए फ्लेवर वो बेच रहे हैं. खास तरीके से खुद दुकान की टीम आइसक्रीम को तैयार करती है.
मधुबाला भी आती थी यहां की आइसक्रीम खाने
इस जगह की आइसक्रीम इतनी स्वादिष्ट है कि सिर्फ आम लोगो के दिलो पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस मधुबाला के दिलो पर भी राज करती थी. एक्ट्रेस मधुबाला यहां की आइसक्रीम खाना बहुत पसंद करती थीं. इस दुकान में आज भी पुराने तरीके से ही आइसक्रीम को बनाया जाता है.
लकड़ी की मशीन में बनती है आइसक्रीम
ताज आइसक्रीम पर मिलने वाली आइसक्रीम लकड़ी की मशीन में तैयार होती है. यही इस दुकान का सीक्रेट भी है. तभी तो लोग 137 साल से लगातार यहां आ रहे हैं. हर किसी को स्वाद बहुत अनोखा और लाजवाब लगता है.
FIRST PUBLISHED : September 7, 2024, 09:50 IST
[ad_2]
Source link