Weather Updates Imd Rainfall Alert Andhra Pradesh Floods Landslide News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

Weather Updates IMD Rainfall Alert Andhra Pradesh Floods Landslide News in Hindi

आंध्र प्रदेश में बाढ़ के कारण जलमग्न इलाके
– फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार


देश के विभिन्न हिस्सों को फिलहाल बाढ़-बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान समेत आठ राज्यों के कई हिस्सों में शुक्रवार को बेहद भारी बारिश का अनुमान जताया है। उधर, अरब सागर में नमी और पूर्वी क्षेत्र में गर्मी के कारण चरम मौसम की मार झेल रहे आंध्र प्रदेश में करीब छह लाख लोगों को विस्थापित होने पर मजबूर होना पड़ा है।

Trending Videos

केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश परकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़-बारिश से बुरी तरह बेहाल आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का जायजा लेने पहुंचे। बाद में उन्होंने बृहस्पतिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के साथ है। मुश्किलों से उबरने के लिए हरसंभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।

पानी की आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी

आंध्र में बाढ़-बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान विजयवाड़ा जिले को ही पहुंचा है। इस बीच, केंद्र का एक अंतर-मंत्रालयी दल भी बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करने पहुंचा। यह टीम बाढ़ से नुकसान के आकलन करने के लिए राज्य पहुंची है। अधिकारियों ने प्रकाशम बैराज का भी दौरा किया, जहां हाल ही में तीन बड़ी नावों की टक्कर में कंक्रीट का बीम क्षतिग्रस्त हो गया था। कई जगहों पर बाढ़ का पानी घटने लगा है। इसलिए नगर निगम के कर्मचारी सफाई कार्यों में व्यस्त हैं। पानी की आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। इस बीच, बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी के टैंकरों के जरिए पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में 10 फीसदी अधिक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 1 जून से 5 सितंबर तक 904.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो वार्षिक मानसून औसत से 10 प्रतिशत अधिक है। आईएमडी के आंकड़ों से पता चला है कि इस अवधि के दौरान राज्य में आमतौर पर 823.9 मिमी बारिश होती है।

मकान ढहने से एक की मौत

राजस्थान में बारिश के कारण वाई माधोपुर के मदोली गांव में एक मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले 24 घंटों में जोधपुर और बाड़मेर समेत कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राजस्थान के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

सिरसा के गांव चोपटा के पास बरुवाली नहर टूटी

हरियाणा में सिरसा के नाथूसरी चोपटा के पास बृहस्पतिवार सुबह बरूवाली नहर टूट गई। नहर में करीब 70 फुट की दरार आ गई। इसके चलते 50 एकड़ से ज्यादा धान और नरमे की फसल जलमग्न हो गई। सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहराणा हेड से पानी बंद करवाया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *