दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में झटका लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। केजरीवाल ने सीबीआई की ओर से की गई उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए देश की सबसे बड़ी अदालत से राहत की मांग की है, जिस पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच सुनवाई करने जा रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को ईडी केस में पहले ही जमानत मिल चुकी है। सीबीआई केस में कोर्ट ने जमानत दी तो वह जेल से बाहर निकल पाएंगे।
कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के कविता, आप के कम्युनिकेशन इंचार्ज रहे विजय नायर को जमानत मिल चुकी है। इन सभी नेताओं को सर्वोच्च अदालत ने राहत दी है।
Arvind Kejriwal Bail Plea Live: CBI ने केजरीवाल को बताया है मास्टरमाइंड
सीबीआई ने केजरीवाल को कथित शराब घोटाले का मास्टरमाइंड करार दिया है। ईडी ने भी केजरीवाल को मुख्य साजिशकर्ता करार दिया है।

Arvind Kejriwal Bail Plea Live: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को दी थी मोहलत
पिछली सुनवाई पर सीबीआई ने केजरीवाल की एक याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की थी। कोर्ट ने इसे मंजूर करते हुए अगली सुनवाई के लिए 5 सितंबर की तारीख तय की थी।

Arvind Kejriwal Bail Plea Live: हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया था सही
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में भी चुनौती दी थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को सही मानते हुए उन्हें निचली अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर करने की छूट दी थी। केजरीवाल ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

Arvind Kejriwal Bail Plea Live: 25जून को सीबीआई ने किया था गिरफ्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 25 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उस समय पर ईडी की हिरासत में थे। कोर्ट से अनुमति लेकर सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
