Trump said- If I win the election, I will release the pictures of UFO | ट्रम्प बोले- चुनाव जीता तो UFO की तस्वीरें जारी करूंगा: पूर्व राष्ट्रपति कैनेडी की हत्या पर आयोग बनाएंगे, जेफरी एपस्टीन के दस्तावेज भी सार्वजनिक होंगे

[ad_1]

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डोनाल्ड ट्रम्प इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इंटरव्यू दे रहे हैं।

पूर्व अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अगर वो राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो UFO से जुड़ी तस्वीरें और फुटेज जारी करेंगे। ट्रम्प ने ये दावा मंगलवार को किया है। ट्रम्प ने अमेरिकी पोडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से बात करते हुए कहा कि वे एलियन्स के साथ हुई संभावित मुठभेड़ों के फुटेज जारी करेंगे।

दरअसल पॉडकास्टर फ्रिडमैन ने ट्रम्प से पूछा था कि बहुत से लोग UFO की तस्वीरों में बहुत रूचि लेते हैं। पेंटागन ने भी कई वीडियो रिलीज किए है और फायटर पायलेट्स की कई रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं। कई लोग दावा करते हैं कि पेंटागन के पास ऐसे कई फुटेज हैं। ऐसे में क्या आप पेंटागन से और अधिक फुटेज जारी करने के लिए कहेंगे?

इस सवाल के जवाब में ट्रम्प ने कहा कि हां मैं ऐसा जरूर करूंगा। मुझे ये करना काफी अच्छा लगता है। मुझे ऐसा करना ही होगा।

अमेरिका में अक्सर UFO को देखने के दावे किए जाते हैं। कुछ साल पहले नासा के एक साइंटिस्ट ने UFO की यह तस्वीर लीक करने का दावा किया था।

अमेरिका में अक्सर UFO को देखने के दावे किए जाते हैं। कुछ साल पहले नासा के एक साइंटिस्ट ने UFO की यह तस्वीर लीक करने का दावा किया था।

‘पूर्व राष्ट्रपति कैनेडी की हत्या पर आयोग बनाएंगे’
डोनाल्ड ट्रम्प ने पोडकॉस्ट के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वो कैनेडी की हत्या पर एक राष्ट्रपति आयोग का गठन करेंगे। ये आयोग कैनेडी की हत्या से संबंधित सभी दस्तावेज जारी करेगा।

ट्रम्प ने दावा किया कि कई लोग उन पर कैनेडी की हत्या के दस्तावेजों को लेकर दबाव डाल रहे हैं। ट्रम्प ने कहा कि वो पहले ही बहुत सारे दस्तावेज जारी करते। लेकिन कई लोग उनके पास आए और उनसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा।

हालांकि ट्रम्प ने कहा कि वो इस बार इन दस्तावेजों को जरूर जारी करेंगे। और ये काम वो अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही करेंगे।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की 22 नवंबर 1963 को टेक्सास के डलास में एक रैली के दौरान उनकी कार में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की 22 नवंबर 1963 को टेक्सास के डलास में एक रैली के दौरान उनकी कार में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सेक्स ट्रैफिकिंग आरोपी जेफरी एपस्टीन के दस्तावेज जारी करेंगे
डोनाल्ड ट्रम्प ने वादा किया है कि अगर वे राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो जेफरी एपस्टीन के दस्तावेज जारी करेंगे। जेफरी एपस्टीन न्यूयॉर्क और फ्लोरिडा का एक फाइनेंसर था जिस पर सेक्स ट्रैफिकिंग के लिए मुकदमा चल रहा था।

जेफरी एपस्टीन ने 2019 में अपनी जेल की कोठरी में आत्महत्या कर ली थी। उसके खिलाफ नाबालिगों से यौन शोषण के आरोप भी लगे थे।

एपस्टीन अपने प्राइवेट आईलैंड्स और आलीशान घरों पर खास हाई प्रोफाइल लोगों को बुलाने के लिए जाना जाता था। एपस्टीन के साथ कई प्रसिद्ध लोगों का नाम जुड़ता है।

इन लोगों में प्रिंस एंड्रयू, बिल क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रम्प, स्टीफन हॉकिंग, माइकल जैक्सन, डेविड कॉपरफील्ड, लियोनार्डी डिकैप्रियो के नाम भी शामिल हैं।

हालांकि ट्रम्प ने कहा कि उनकी एप्सटीन के साथ कोई भागीदारी नहीं थी। हालांकि, वे एक-दूसरे से परिचित थे। ट्रम्प ने कहा कि वह एक अच्छा सेल्समैन और तंदुरुस्त किस्म का व्यक्ति था।

ये खबर भी पढें…

पूर्व अमेरिकी नेवी अफसर ने संसद में कहा-एलियन मिले थे:1930 में हुए क्रैश में UFO के साथ बॉडीज भी पाई गईं, वो इंसान नहीं थे

अमेरिकी संसद में बुधवार को UFO’s और एलियन को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान US नेवी के पूर्व इंटेलिजेंस ऑफिसर रिटायर्ड मेजर डेविड ग्रश ने दावा किया कि अमेरिका कई सालों से UFO और एलियन्स से जुड़ी जानकारियां छिपा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका इन UFO’s की रिवर्स इंजीनियरिंग पर काम कर रहा है।

द गार्जियन के मुताबिक, मेजर ग्रश ने 2022 के आखिर तक अमेरिका की डिफेंस एजेंसी के लिए UAP (UFO से जुड़ी संदिग्ध घटनाएं) पर एनालिसिस करते थे। उन्होंने बताया कि सरकार को एलियन मिले थे और वो उनके स्पेसक्राफ्ट पर सीक्रेट रिसर्च कर रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *