चेन्नई4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सभी घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे बाहर निकाला।
तमिलनाडु के मरापलम के पास शनिवार शाम को एक टूरिस्ट बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौत के आंकड़े बढ़ने की आशंका है। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग पहुंच गए हैं। सभी घायलों को कुन्नूर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों में तीन महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। बस राज्य के कोयंबटूर जिले में ऊटी से मेट्टुपालयम जा रही थी।

हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।
बस ने स्टेरिंग से खोया कंट्रोल
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, बस ड्राइवर ने स्टेयरिंग से कंट्रोल खो दिया था, जिसकी वजह से बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। सभी घायलों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। कोयंबटूर जोन के DIG ने बताया कि हादसे के दौरान बस में 55 लोग सवार थे। हादसे के मुख्य कारणों की जांच की जा रही है।
एक महीने पहले गंगोत्री हाईवे पर बस खाई में गिरी थी
उत्तराखंड के गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी के पास 20 अगस्त की शाम को गुजराती श्रद्धालुओं को ले ज रही एक बस खाई में गिर गई थी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी। 27 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बस में 32-33 पैसेंजर्स सवार थे।
उत्तरकाशी के DM और SP ने बताया था कि बस का नंबर UK07PA-8585 है और यह 50 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। बस में सवार लोग गंगोत्री धाम की यात्रा करके लौट रहे थे। गंगनानी के पास ड्राइवर ने बस पर कंट्रोल खो दिया। इससे बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए खाई में लुढ़कने के बाद पेड़ों के बीच जाकर अटक गई थी। पूरी खबर पढ़ें…
बस हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, 13 की मौत, रस्सी के सहारे स्थानीय लोगों ने 29 यात्रियों को रेस्क्यू किया

महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस 700 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। अब तक 29 लोगों का स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
