Vande Bharat Sleeper Train Features; Ashwini Vaishnaw | Bengaluru BEML | वंदे भारत स्लीपर अगले 3 महीने में लॉन्च होगी: रेल मंत्री ने ट्रेन की पहली झलक दिखाई; राजधानी के जितना किराया होगा

बेंगलुरु2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 12 कोच होंगे। ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार (1 सितंबर) को बेंगलुरु की BEML फैक्ट्री में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले मॉडल का अनावरण किया। उन्होंने कहा- अगले 3 महीने में यात्री नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ट्रेन को मिडिल क्लास के हिसाब से बनाया गया है, इसलिए अफोर्डेबल फेयर रखा जाएगा। राजधानी के जितना ही किराया होगा। अगले 2 महीने ट्रेन की टेस्टिंग चलेगी।

रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मॉर्डन टेक्नोलॉजी, सेफ्टी के लिए कवच सिस्टम, लोको पायलट के लिए स्पेशल फैसिलिटी और स्पेशल फीचर्स के साथ तैयार किया गया है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तस्वीरें

केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव BEML कंपनी के इंजीनियर्स के साथ ट्रेन के अंदर बैठे।

केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव BEML कंपनी के इंजीनियर्स के साथ ट्रेन के अंदर बैठे।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे। 11 AC टियर 3 कोच, 4 AC टियर 2 कोच और एक AC फर्स्ट क्लास कोच।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे। 11 AC टियर 3 कोच, 4 AC टियर 2 कोच और एक AC फर्स्ट क्लास कोच।

रेल मंत्री बोले- इसकी तुलना दुनिया के बेस्ट ट्रेन से की जाए
रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियत बताई। उन्होंने कहा कि ट्रेन में कपलर मैकेनिज्म कपलर्स की नई टेक्नोलॉजी लाई गई है। अमृत भारत के कपलर लगे हैं। कपलर दो कोच को जोड़ने वाला हिस्सा होता है। कंस्ट्रक्शन में ऑस्टेनिटिक स्टील का प्रयोग किया गया है। इससे ट्रेन का वेट कम होता है और स्ट्रेंथ बढ़ती है।

उन्होंने आगे कहा कि ट्रेन को बनाते समय वेट बैलेंस और स्टेबिलिटी का ध्यान रखा गया है। व्हील और ट्रैक के बीच का मैकेनिकल हिस्से खास डिजाइन किया गया है। इससे ट्रेन के अंदर वाइब्रेशन और आवाज कम आएगी। यह वर्ल्ड के बेस्ट ट्रेन के बेंचमार्क में आएगी। कोच और टॉयलेट को अपग्रेड किया या है। ट्रेन में कई सारे सेफ्टी फीचर्स हैं। डिजाइन में भी कई सारे इनोवेशन किए गए हैं। मेंटेनेंस स्टाफ के लिए एक अलग केबिन बनाया गया है। इस ट्रेन की तुलना दुनिया की सबसे अच्छी ट्रेनों से की जा सकती है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का 8 खासियत

  • ऑटोमैटिक ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 kmph की है।
  • ट्रेन में 16 कोच होंगे। 11 AC टियर 3 कोच, 4 AC टियर 2 कोच और एक AC फर्स्ट क्लास कोच।
  • ट्रेन में 611 थर्ड AC, 188 सेकेंड AC और 24 फर्स्ट क्लास AC बर्थ हैं।
  • ट्रेन में वर्ल्ड क्लास इंटीरियर, GFRP पैनल, ऑटोमैटिक और सेंसर बेस्ड गेट हैं।
  • ट्रेन के मॉड्यूलर ​​​​​टॉयलेट को एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किया है। इसमें गंध नहीं आएगी।
  • USB चार्जिंग, इंटीग्रेटेड रीडिंग लाइट, दिव्यांग यात्रियों के लिए स्पेशल बर्थ हैं।
  • वंदे भारत स्लीपर में क्रैश बफर और कपलर लगाए गए हैं। धूल नहीं आएगी। यात्रियों को झटका नहीं लगेगा।
  • इसमें मॉड्यूलर पैंटरी, डिस्प्ले पैनल और सेफ्टी कैमरे भी लगे हैं। गर्म पानी का शॉवर भी है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *