Shivaji Maharaj Statue Collapse; Congress Protest | PM Modi Eknath Shinde | शिवाजी प्रतिमा गिरने पर कांग्रेस का प्रदर्शन: कल PM ने मूर्ति गिरने पर माफी मांगी थी; सिंधुदुर्ग में 26 अगस्त को गिरी थी मूर्ति

  • Hindi News
  • National
  • Shivaji Maharaj Statue Collapse; Congress Protest | PM Modi Eknath Shinde

मुंबई17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में जुहू बीच पर शिवाजी की प्रतिमा के सामने यूथ कांग्रेस के नेताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में 26 अगस्त को छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट की प्रतिमा गिरी थी, जिसे लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस ने मुंबई में शुक्रवार (30 अगस्त) को प्रदर्शन किया था। इसे लेकर आज यूथ कांग्रेस मुंबई के जुहू चौपाटी पर प्रदर्शन कर रहा है।

शिवाजी की प्रतिमा का 8 महीने पहले पीएम मोदी ने उद्घाटन किया था। कल पालघर में PM ने मूर्ति गिरने पर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा-शिवाजी महाराज मेरे लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं। हमारे लिए वे पूजनीय हैं। उनसे सिर झुकाकर माफी मांगता हूं।

मोदी से पहले महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी माफी मांग चुके हैं। हालांकि, भाजपा के माफी मांगने के बाद भी विपक्ष लगातार सरकार पर हमला कर रहा है।

सिंधुदुर्ग पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। इसमें ठाणे के मूर्तिकार जयदीप आप्टे का नाम भी शामिल था। पुलिस ने स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

26 अगस्त को प्रतिमा के गिरने की तस्वीरें सामने आई थीं। अब इस चबूतरे को ढंक दिया गया है।

26 अगस्त को प्रतिमा के गिरने की तस्वीरें सामने आई थीं। अब इस चबूतरे को ढंक दिया गया है।

कला निदेशालय के डायरेक्टर बोले- मिट्‌टी का मॉडल दिखाकर परमिशन ली
महाराष्ट्र कला निदेशालय के डायरेक्टर राजीव मिश्रा का कहना है कि उन्होंने केवल 6 फीट की मूर्ति लगाने की परमिशन दी थी। इसके लिए मूर्तिकार ने मिट्टी का मॉडल दिखाया था। मंजूरी मिलने के बाद नौसेना ने निदेशालय को यह नहीं बताया कि मूर्ति 35 फीट ऊंची होगी। न ही यह बताया गया कि इसमें स्टील की प्लेटों का इस्तेमाल किया जाएगा।

स्टेट PWD ने नौसेना को 2.44 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। नौसेना ने मूर्तिकार और सलाहकार नियुक्त किए और डिजाइन फाइनल होने के बाद इसे निदेशालय को मंजूरी के लिए भेजा गया। बाद में ऊंचाई बढ़ा ली होगी।

मिश्रा ने कहा कि अब से कलाकारों और मूर्तिकारों को प्रतिमा स्थापित होने के बाद निदेशालय से अंतिम मंजूरी लेने के लिए कहा जाना चाहिए, न कि केवल मिट्टी के मॉडल के आधार पर। मंजूरी के लिए यह एक शर्त होनी चाहिए।

तस्वीर 4 दिसंबर 2023 की है, जब PM ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का उद्घाटन किया था।

तस्वीर 4 दिसंबर 2023 की है, जब PM ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का उद्घाटन किया था।

अजित पवार बोले- स्मारक दोबारा बनाएंगे
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार शुक्रवार सुबह मालवण के सिंधुदुर्ग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देवता हैं और सभी को उनके इतिहास पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में बैठकें की हैं। स्मारक दोबारा बनाया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे जहां भी भागें, उन्हें ढूंढ़ लिया जाएगा।

सिंधुदुर्ग के मालवण पहुंचे डिप्टी CM अजित पवार ने प्रतिमा स्थल का जायजा लिया।

सिंधुदुर्ग के मालवण पहुंचे डिप्टी CM अजित पवार ने प्रतिमा स्थल का जायजा लिया।

CM शिंदे ने कहा था- 2 कमेटी जांच करेगी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 29 अगस्त को कहा था कि राज्य सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा दोबारा बनवाने के लिए युद्धस्तर पर फैसला ले रही है। घटना की जांच के लिए दो समितियां बनाई गई हैं। इसके लिए नौसेना के अधिकारी, आईआईटियन्स, वास्तुकारों, इंजीनियरों और अंतरराष्ट्रीय नामी मूर्तिकारों को बुलाया गया है। विपक्षी दल इस मामले में राजनीति न करें। छत्रपति शिवाजी महाराज को सम्मान देना सभी का कर्तव्य है।

ये खबर भी पढ़ें…

PM मोदी मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए: पालघर में 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (30 अगस्त) को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। वे मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। मोदी के इस दौरे का कांग्रेस विरोध कर रही है। मुंबई में कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने कुछ कांग्रेसी नेताओं को नजरबंद भी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *