[ad_1]
- Hindi News
- International
- Telegram CEO Was Caught In A Honey Trap, Now His Girlfriend Is Missing, Juli Vavilova, Pavel Durov
32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डुरोव की गिरफ्तारी के बाद से उनकी गर्लफ्रेंड बताई जा रहीं यूलिया का कोई पता नहीं है।
मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव की गिरफ्तारी तीन दिन बाद भी रहस्य बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी गिरफ्तारी के बाद से उनकी 24 साल की गर्लफ्रेंड यूलिया वाविलोवा लापता हैं।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यूलिया की वजह से ही डुरोव की गिरफ्तारी हुई है। वे अपने प्रेमी डुरोव के साथ एक प्राइवेट जेट में अजरबैजान से पेरिस पहुंची थीं। हैरानी की बात है कि फ्रांस में डुरोव पर 12 केस दर्ज थे। इसके बाद भी वे वहां गए।
सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि यूलिया की वजह से ही डुरोव गिरफ्तार हुए। दरअसल जब वे दोनों पेरिस पहुंचे तो यूलिया ने डुरोव के प्राइवेट जेट से कई सारी इंस्टा स्टोरी पोस्ट कीं। कहा जा रहा है कि इसी वजह से पुलिस को पता चला और डुरोव की गिरफ्तारी हुई।

यह फुटेज यूलिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लगाया था। इसमें डुरोव कार चलाते दिखाई दे रहे हैं।

25 जून को डुरोव और यूलिया अजरबैजान की राजधानी बाकू में देखे गए थे।
चार महीने पहले डुरोव के संपर्क में आईं, अब लापता
यूलिया भी डुरोव की तरह रूसी मूल की हैं। खुद को क्रिप्टो ट्रेनर बताने वाली यूलिया दो साल से दुबई में रहती हैं। वे रूसी, अंग्रेजी, अरबी और स्पेनिश समेत कई भाषाएं जानने का दावा करती है।
चार महीने पहले यूलिया डुरोव के संपर्क में आई थीं। दोनों को कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और अजरबैजान समेत कई जगहों पर एकसाथ देखा गया। उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई थीं। डुरोव की गिरफ्तारी के बाद से यूलिया का कोई पता नहीं है।
इस वजह से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि डुरोव हनीट्रैप का शिकार हो गए हैं। उन्हें गिरफ्तार कराने के लिए ही यूलिया ने उनसे नजदीकियां बढ़ाईं और उन्हें पेरिस लेकर गईं।
डुरोव की गिरफ्तारी से कुछ देर पहले यूलिया ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह डुरोव के प्राइवेट जेट में बैठी है।
डुरोव दोषी हुए तो 20 साल जेल में रहना होगा
डुरोव को टेलीग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री के आदान-प्रदान का जरिया, ड्रग ट्रैफिकिंग और संगठित अपराध को बढ़ावा देने साथ ही सूचनाएं साझा नहीं करने के आरोप में शनिवार (24 अगस्त) को गिरफ्तार किया गया था।
रूस के जुकरबर्ग कहे जाते हैं डुरोव, 22 साल में बनाया सोशल मीडिया ऐप
रूस में जन्मे डुरोव ने अपने भाई के साथ मिलकर 2013 में टेलीग्राम की स्थापना की थी। उन्हें रूस का जुकरबर्ग भी कहा जाता है। रूसी सरकार उनसे रूसी जनता से जुड़ा डेटा मांग रही थी, जिससे परेशान होकर उन्होंने 2014 में देश छोड़ दिया था और सेंट किट्स एंड नेविस की नागरिकता हासिल कर ली थी।
शुरुआती कुछ साल में डुरोव ने कई देशों में सफर किया। उन्होंने 2017 में दुबई में अपना हेडक्वार्टर स्थापित किया। डुरोव ने 2021 में फ्रांसीसी नागरिकता हासिल की थी, हालांकि गिरफ्तारी के पहले तक UAE ही उनका ठिकाना था।
अलजजीरा के मुताबिक डुरोव के पास UAE की भी नागरिकता है इसलिए वह इस मामले पर बारीकी से नजर रख रहा है। UAE ने फ्रांस को सभी कांसुलर सेवाएं मुहैया कराने को कहा है।

कोर्ट ने को गुरुवार तक पुलिस कस्टडी में सौंप दिया है। डुरोव अगर दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 20 साल तक की सजा हो सकती है।
5 बच्चों के पिता, 100 से ज्यादा बच्चों के बायोलॉजिकल बाप
फोर्ब्स के मुताबिक डुरोव की कुल संपत्ति 15.5 बिलियन डॉलर (1 लाख 30 हजार करोड़) आंकी गई है। वे अरबपतियों की सूची में 120वें स्थान पर हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डुरोव ने शादी नहीं की है, लेकिन उनके अलग-अलग महिलाओं से 5 बच्चे हैं। जो अपनी मांओं के साथ रहते हैं।
रूसी मीडिया वेबसाइट में दावा किया गया है कि डारिया बोंडारेंको उनकी पहली पत्नी हैं जिनसे उनके 2 बच्चे हैं। डारिया और डुरोव तलाक ले चुके हैं।

रूसी मीडिया के मुताबिक डुरोव (बाएं) और डारिया (बीच में) के दो बच्चे हैं। उन्हें 2009 में एक बेटा और 2010 में एक बेटी हुई।
महिला ने डुरोव के बच्चों की मां होने का दावा किया
इसी साल जुलाई में एक रूसी महिला इरिना बोल्गर ने दावा किया था कि वह डुरोव के 3 बच्चों की मां है। उसके मुताबिक वह और उनके बच्चे स्विट्जरलैंड में रहते हैं। हालांकि डुरोव ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की थी।
डुरोव ने 29 जुलाई को यह दावा कर सबको हैरान कर दिया था कि उनके 100 से ज्यादा बायोलॉजिक बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले 15 सालों से शुक्राणु दान कर रहे हैं।
इरिना बोल्गर ने दावा किया कि डुरोव उनकी बेटी और दो बेटों का पिता है। बच्चों का नाम भी डुरोव के नाम पर रखा गया है।

29 जुलाई को डुरोव ने 100 से ज्यादा बच्चों के पिता होने का दावा किया था। इसके बाद इरिना ने यह तस्वीर जारी की थी। इसमें इरिना और उनके बच्चों के साथ डुरोव नजर आ रहे हैं। तस्वीर में कितनी सच्चाई है इसका दावा नहीं किया जा सकता।

टेलीग्राम असुरक्षित, चैट को एक्सेस किया जा सकता है
टेलीग्राम में एंड टू एंड इनक्रिप्शन डिफॉल्ट सेट नहीं होता है, ये फीचर ऑन करना पड़ता है। टेलीग्राम चैट को एक्सेस (कोई दूसरा पढ़ सकता) किया जा सकता है। वॉट्सएप में यह फीचर डिफॉल्ट सेट होता है।
दुनियाभर में टेलिग्राम के एक अरब यूजर्स हैं। इसे सिर्फ 30 कर्मचारी चलाते हैं। कंपनी का मार्केट कैप लगभग ढाई लाख करोड़ रुपए है। टेलीग्राम को पावेल डुरोव वन मैन शो की तरह चलाते हैं।
भारत ने भी टेलीग्राम की जांच शुरू की
आईटी और गृह मंत्रालय ने टेलीग्राम द्वारा कानूनों के उल्लंघन को लेकर जांच शुरू कर दी है। आईटी मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को भेजे पत्र में कहा है कि वह टेलीग्राम के खिलाफ पूर्व में आई शिकायतों की जांच करें। दोषी पाए जाने पर टेलीग्राम को आईटी मंत्रालय बैन कर सकता है।
ये खबर भी पढ़ें…
टेलीग्राम CEO की गिरफ्तारी पर मस्क बोले:जुकरबर्ग को भी पकड़ो, इंस्टाग्राम पर बच्चों का शोषण हो रहा; रूस बोला- हमने डुरोव को चेताया था

टेस्ला चीफ इलॉन मस्क ने मेटा CEO मार्क जुकरबर्ग पर इंस्टाग्राम पर बाल शोषण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा कि अगर सरकार टेलीग्राम CEO पावेल डुरोव की गिरफ्तारी को सही मानती है तो फिर जुकरबर्ग आजाद कैसे हैं? पूरी खबर यहां पढ़ें…
टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव फ्रांस में गिरफ्तार:क्रिमिनल कंटेंट रोकने में नाकाम होने का आरोप, कभी आतंकवादियों की पहली पसंद था ऐप

इंस्टेंट मैसेजिंग और कम्युनिटी ऐप टेलीग्राम के फाउंडर और CEO पावेल डुरोव को पेरिस के बाहर बॉर्गेट एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। फ्रांस की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डुरोव अपने प्राइवेट जेट से वहां पहुंचे थे। पावेल के खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
स्पॉटलाइट – टेलीग्राम पर गैम्बलिंग और अश्लील वीडियो:बैन के बावजूद भारत में धड़ल्ले से खेला जा रहा जुआ, कितनी कमाई

मैसेजिंग के लिए शुरू हुआ एक प्लेटफॉर्म ड्रग्स स्मगलिंग, गैम्बलिंग और पोर्नोग्राफी का अड्डा बन गया है। इस आरोप में टेलीग्राम के फाउंडर और सीईओ पावेल दुरोव को पेरिस में गिरफ्तार कर लिया गया। फ्रांस में जांच करने वाली टीम का दावा है कि टेलीग्राम पर इस्लामिक चरमपंथी भी एक्टिव हैं।
क्रिमिनल एक्टिविटी और गैम्बलिंग के लिए टेलीग्राम के इस्तेमाल ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है, लेकिन क्या बैन होने के बावजूद भारत में गैम्बलिंग हो रही है? दुनिया भर में इसका कारोबार कितना बड़ा है, जानने के लिए देखिए ये वीडियो।
[ad_2]
Source link
