[ad_1]
![]()
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। एक्टर इस वक्त अपने फिल्म के एक्शन शेड्यूल की शूटिंग कश्मीर में कर रहे हैं। जहां उन्होंने शेड्यूल पूरा करने के बाद कश्मीर की एक नदी में पहली बार आइस बाथ लिया। एक्टर ने पहली बार बर्फ के पानी से नहाकर अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है।
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो कश्मीर की एक नदी में बर्फ के पानी से नहाते नजर आ रहे हैं। उनके कंधे पर एक ब्लैक कलर की पट्टी लगी हुई भी दिखाई दे रही है। कार्तिक आर्यन ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “नदी में बर्फ स्नान के पहली बार अनुभव के साथ पावर पैक्ड एक्शन शेड्यूल का समापन, वह भी कश्मीर में।” एक्टर के इस पोस्ट को फैंस से सेलेब्स तक लाइक करते हुए इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें
पहला शेड्यूल लंदन में हो चुका है पूरा
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कार्तिक आर्यन के पोस्ट को लाइक करते हुए लिखा, “ठीक होने का सबसे अच्छा तरीका।” फिल्म डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने लिखा, ‘मैं आपके साथ क्यों नहीं गई?’ और हुमा कुरैशी ने लिखा, ”बाप रे” बता दें कि कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का डायरेक्शन कबीर खान कर रहे हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल लंदन में पूरा हो चुका है। कार्तिक के पास इस फिल्म के अलावा हंसल मेहता की अनटाइटल्ड फिल्म भी पाइपलाइन में है।
[ad_2]
Source link
