सऊदी अरब के वीरान रेगिस्तान में फंस गया भारतीय युवक, गर्मी ने ले ली जान

[ad_1]

सऊदी अरब के रब-अल-खाली रेगिस्तान में तेलंगाना के 27 साल के युवक की गर्मी की वजह से मौत हो गई। करीमनगर के रहने वाले मोहम्मद शहजाद खान पिछले तीन सालों से सऊदी अरब की एक टेलीकॉम कंपनी में नौकरी कर रहे थे। एक दिन वह गलती से रेगिस्तान के वीरान इलाके में पहुंच गए और वहीं फंस गए। रब-अल-खाली 650 किलोमीटर में फैला एक रेगिस्तान है जो कि विपरीत परिस्थितियों के लिए जाना जाता है। यह सऊदी अरब के दक्षिणी हिस्से में स्थित है।

दरअसल सूडाने के एक दोस्त के साथ शहजाद घूमने निकले थे। रास्ते में जीपीएस सिग्नल फेल हो गया और दोनों भटक गए। शहजाद के मोबाइल फोन की बैट्री भी खत्म हो गई। ऐसे में दोनों मदद के लिए किसी को फोन भी नहीं कर पाए। उनकी गाड़ी का ईंधन भी खत्म हो गया था। ऐसे में उस वीरान रेगिस्तान में दोनों फंस गए।

रेगिस्तान की गर्म हवाओं को झेलना उनके लिए मुश्किल हो गया। वहीं दोनों के पास खाना और पानी भी खत्म हो गया। जलते रेगिस्तान में दोनों की ही मौतहो गई। गुरुवार को दोनों के शव रेगिस्तान से बरामद किए गए। उनके शव रेत के टीले के पास खड़े वाहन के करीब ही पड़े थे।

बता दें कि रब अल खाली रेगिस्तान सऊदी अरब, ओमान, यूएई और यमन तक फैला है। इसका क्षेत्रफल करीब 6.5 वर्ग लाख किलोमीटर है। इस रेगिस्तान के पूर्व में सूखे नमक के मैदान हैं। यहां रेत का रंग भी लाल दिखाई देता है। यहां सालभर में केवल तीन सेंटीमीटर बारिश होती है। वहीं यहां का औसतन तापमान 47 डिग्री रहता है। कभी -कभी तापमान 56 डिग्री तक भी पहुंच जाता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *