Sexual harassment case against father and rape case against son | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल-SIT ने 2000 पेज की चार्जशीट दाखिल की: इसमें प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना के खिलाफ 150 लोगों के बयान

नई दिल्ली8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चार्जशीट में प्रज्वल (बाएं) पर रेप और उनके पिता एचडी रेवन्ना (दाएं) पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप हैं।

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस में आरोपी JDU के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ SIT ने शनिवार को चार्जशीट पेश की। दो हजार पेज की चार्जशीट में करीब 150 गवाहों के बयान हैं। SIT प्रज्वल के खिलाफ 4 मामलों की जांच कर रही है।

चार्जशीट में हासन से पूर्व सांसद प्रज्वल पर रेप और उनके पिता और विधायक एचडी रेवन्ना पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप हैं। चार्जशीट में घटनास्थल की जांच, फिजिकल वैरिफिकेशन, मोबाइल, डिजिटल प्रूफ और अन्य स्तर पर सबूत जुटाए गए हैं।

पिता और बेटे के खिलाफ पहली शिकायत उनके घर पर काम करने वाली महिला ने दर्ज कराई थी। पीड़ित प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी की रिश्तेदार है। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया गया।

प्रज्वल ने 2024 में हासन से NDA उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा और हार गए थे।

प्रज्वल ने 2024 में हासन से NDA उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा और हार गए थे।

क्या है कर्नाटक सेक्स स्कैंडल
प्रज्वल रेवन्ना पर उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं। दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए।

मामला बढ़ने पर राज्य सरकार ने SIT बनाई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की गईं। SIT ने जांच में खुलासा किया कि प्रज्वल ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। इनमें 22 साल से 61 साल तक की महिलाएं हैं।

50 में से करीब 12 महिलाओं से जबर्दस्ती संबंध बनाए गए, यानी उनका रेप हुआ। बाकी महिलाओं को अलग-अलग तरह का लालच देकर सेक्शुअल फेवर लिया। प्रज्वल ने किसी को सब-इंस्पेक्टर, किसी को तहसीलदार तो किसी को फूड डिपार्टमेंट में नौकरी दिलवा दी।

केस दर्ज कराने वाली महिलाओं को धमकी भी मिली थी

  • बेंगलुरु के एक सीनियर जर्नलिस्ट बताते हैं कि जिन तीन महिलाओं ने FIR दर्ज करवाई है, उनमें से दो को धमकी मिली है। एक महिला को सरकारी स्कीम से घर मिला है, उसे कहा जा रहा है कि तुम्हारा घर वापस ले लिया जाएगा।
  • प्रज्वल ने इस बार हासन सीट से चुनाव लड़ा था। 26 अप्रैल को हासन में वोटिंग के अगले दिन ही वो देश से भाग गया। प्रज्वल को वापस लाने के लिए SIT ने इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन इंटरपोल की भी मदद ली थी।
  • 7 मई को प्रज्वल के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया। ये नोटिस जारी होने से प्रज्वल की लोकेशन से जुड़ी इन्फॉर्मेशन SIT को मिलने लगी। वो किस होटल में रुका, कौन सा रूम बुक किया, किस ATM का यूज किया, ऐसी तमाम डिटेल्स टीम को मिलने लगी। SIT ने कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट भी जारी करवा दिया।
  • प्रज्वल 31 मई को जर्मनी से भारत लौटा था। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरते ही उसे SIT ने अरेस्ट कर लिया था। तभी से वो न्यायिक हिरासत है।

कौन है प्रज्वल रेवन्ना?
प्रज्वल मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया भी जा चुके हैं। वह पिछले करीब एक दशक से जेडीएस के साथ हैं। रेवन्ना ने 2019 में हासन से लोकसभा का चुनाव भी जीता था। हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव में वह हासन सीट से हार गए थे। वे JDU के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा ने उन्हें समर्थन दिया था।

कुछ महिलाओं ने मर्जी से संबंध बनाए थे , बदले में नौकरी और पैसा मिला

  • इस मामले की रिपोर्टिंग के लिए दैनिक भास्कर की टीम 6 मई को हासन पहुंची थी। तीन दिन की पड़ताल में पता चला था कि जिन महिलाओं के वीडियो वायरल हुए हैं, वो घरों से गायब हैं। हम एक पीड़िता के घर पर भी पहुंचे थे।
  • परिवार ने कहा कि वे पशुपतिनाथ के दर्शन करने नेपाल गई हैं। उन्होंने वीडियो वायरल होने से भी इनकार कर दिया। कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है। वहीं, पड़ोसियों ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद से ही महिला गायब है।
  • पड़ताल में ये भी पता चला था कि प्रज्वल ने पुलिस, डॉक्टर, JD(S) वर्कर्स से लेकर घर में काम करने वाली मेड तक का यौन उत्पीड़न कर वीडियो बनाए थे।
  • कर्नाटक हाईकोर्ट में एडवोकेट सुनील कुमार बताते हैं, ‘ये सब 2019 से पहले से चल रहा था। प्रज्वल के पास जो भी महिलाएं पहुंचती थीं, वो लालच देकर या डराकर उन्हें शिकार बनाता था। प्रज्वल इन महिलाओं को पैसे भी देता था। यौन उत्पीड़न के दौरान खुद वीडियो शूट करता था और फिर उसके जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल करता था। किसी को कुछ बताने पर वीडियो घरवालों को दिखाने की धमकी देता था।’

लोकसभा चुनाव से पहले जारी हुए थे अश्लील वीडियो
26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले, सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो सामने आए, जिनमें कथित तौर पर प्रज्वल द्वारा कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया।इसके बाद, कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने जांच की मांग की और कांग्रेस सरकार को पत्र लिखा, जिसके बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *