Pm Modi In Bilaspur:’प्रदेश में परिवर्तन तय, कांग्रेस के अत्याचार से जनता कह रही अउ नहीं सहिबो बदल के रहिबो’ – Chhattisgarh Election 2023 Live Updates Pm Modi Bilaspur Visit Bjp Parivartan Yatra News In Hindi

03:57 PM, 30-Sep-2023

बूध पर जाकर सबका दिल जीतना है- पीएम

जनसभा से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अगर दोबारा सत्ता में आ गई तो प्रदेश को गर्त में पहुंचा देगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा एक ही नेता है कमल, सबको एक-एक बूध पर जाकर सबका दिल जीतना है।     

   

03:53 PM, 30-Sep-2023

कांग्रेस गरीबों से नफरत करती है- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि  छत्तीसगढ़ में भााजपा की सरकार बनने के बाद कैबिनेट की बैठक में पहला फैसला गरीबों को पक्का मकान देने का होगा। कांग्रेस गरीबों से नफरत करती है, ओबीसी को गाली देती है। रामनाथ जी को राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया है। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया।                    

 

03:50 PM, 30-Sep-2023

मोदी का मतलब गारंटी है – पीएम

जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि मोदी का मतलब गारंटी है। मोदी जो कहता है वो करके ही मानता है। विपक्ष को इस बात का डर है कि महिलाएं अब मोदी को वोट करेंगी। इस डर की वजह से उन्होंने इस बिल का समर्थन किया है। 

         

   

03:48 PM, 30-Sep-2023

महिलाओं की एकता और जागरुकता से डरा विपक्ष- मोदी

महिला आरक्षण बिल को लेकर भी पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने  कहा कि महिलाओं की एकता और जागरुकता को लेकर विपक्ष डर गया है इसलिए उन्होंने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है।        

03:44 PM, 30-Sep-2023

अब इलाज के लिए  किसी को कर्ज लेने की जरूरत नहीं – मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ी योजना है आयुष्मान योजना। इस योजना से गरीबों, आदिवासियों को बहुत फायदा हुआ है। पीएम ने कहा कि गरीबों का दर्द एक गरीब का बेटा समझता है। अब इलाज के लिए  किसी को कर्ज लेने की जरूरत नहीं है।

                   

03:38 PM, 30-Sep-2023

अब नहीं होती कोई कटौती- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि मैं दिल्ली से एक रुपया भेजता हूं तो सौ के सौ पैसे गरीब के खाते में जाते हैं कोई कटौती नहीं होती है। पहले ऐसा नहीं होता था। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस  के एक पीएम ने कहा था कि वो केन्द्र से एक रुपया भेजते हैं तो पहुंचते- पहुंचते घिस जाता है।           

03:34 PM, 30-Sep-2023

प्रदेश सरकार ने जनता के साथ धेखा किया-पीएम

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। प्रदेश सरकार ने घोटाले पर घोटाला किया है। पीएम मोदी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा की सरकार सत्ता में आने के बाद कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

               

03:27 PM, 30-Sep-2023

मेरी तारीफ पर कांग्रेस में खलबली- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने हमारी तारीफ की तो कांग्रेस में खलबली मच गई। 

 

03:23 PM, 30-Sep-2023

केन्द्र की योजनाओं को राज्य सरकार लागू नहीं करती- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय है। टीएस सिंहदेव का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि केन्द्र की योजनाओं को राज्य सरकार लागू नहीं करती जिससे प्रदेश की जनता को समस्या  का सामना करना पड़ता है। 

      

03:21 PM, 30-Sep-2023

जनता के सपनों को पूरा करने की मेरी गारंटी है- पीएम

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सपने को साकार करने की पूरी कोशिश करेंगे।  मोदी ने कहा कि आपका सपना मेरा संकल्प है। जनता के सपनों को पूरा करने की मेरी गारंटी है।        

03:18 PM, 30-Sep-2023

प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा है- पीएम

पीएम मोदी ने प्रदेश की बघेल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा है।         

03:17 PM, 30-Sep-2023

अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की भाषा में नारा लगवाया की अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे। (अउ नहीं साहिबो बदल के रहिबो)

   

03:16 PM, 30-Sep-2023

बिलासपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी

बिलासपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी। जय जोहार से किया संबोधन की शुरुआत।

  

03:12 PM, 30-Sep-2023

जय जोहार से किया संबोधन की शुरुआत।   

बिलासपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी। जय जोहार से किया संबोधन की शुरुआत।

  

03:07 PM, 30-Sep-2023

मंच पर पहुंचे पीएम मोदी ।

मंच पर पहुंचे पीएम मोदी, चुनावी जनसभा को करेंगे संबधित।    

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *