UK YouTuber India Nuclear Attack Threat Controversy | Miles Routledge | ब्रिटिश इनफ्लुएंसर बोला-PM बना तो भारत पर परमाणु हमला करूंगा: कहा- मुझे भारत पसंद नहीं, बाद में पोस्ट डिलीट की

[ad_1]

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

माइल्स के यूट्यूब पर 1 लाख 41 हजार सब्सक्राइबर्स हैं।

ब्रिटेन के एक इनफ्लुएंसर माइल्स रूटलेज ने सोशल मीडिया पोस्ट में भारत पर परमाणु हमला करने की धमकी दी। माइल्स ने ये पोस्ट ​​​​​​बुधवार (21 अगस्त) को एक्स पर किया था। हालांकि माइल्स का ये पोस्ट मजाकिया था।

माइल्स ने लिखा कि मैं छोटी सी गलती पर भी, भारत सहित कई देशों पर परमाणु हमला कर दूंगा, लेकिन बाद में, माइल्स ने वह पोस्ट डिलीट कर दी। उसकी ऐसी पोस्ट के बाद इंटरनेट पर लोगों में आक्रोश फैल गया, कई लोगों ने माइल्स की पोस्ट का विरोध करते हुए कमेंट किए। ऐसे ही एक कमेंट का जवाब देते हुए, माइल्स ने लिखा कि मुझे भारत पसंद नहीं है। इसके अलावा उसने नस्लीय टिप्पणियां भी की।

माइल्स के पोस्ट पर विरोध के बाद उसने कई नस्लीय टिप्पणियां भी की।

माइल्स के पोस्ट पर विरोध के बाद उसने कई नस्लीय टिप्पणियां भी की।

माइल्स ने लिखा- मैं इंग्लेड का प्रधानमंत्री बनूंगा तो परमाणु हमले शुरू कर दूंगा
एक अन्य पोस्ट में माइल्स ने लिखा कि जब मैं इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बनूंगा, तो मैं ब्रिटिश मामलों में दखल करने वाले किसी भी देश को चेतावनी देने के लिए, परमाणु हमले शुरू कर दूंगा। मैं बड़ी घटनाओं की बात नहीं कर रहा हूं, छोटी गलती पर भी मैं पूरे देश को तबाह कर दूंगा।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के दौरान फंस गया था माइल्स

माइल्स रूटलेज 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा करने के दौरान वहां घूमने गया था।

माइल्स रूटलेज 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा करने के दौरान वहां घूमने गया था।

माइल्स रूटलेज 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा करने के दौरान, वहां फंस गया था। वह ब्रिटिश सरकार की चेतावनी के बाद भी अफगानिस्तान में तालिबान के हमले को देखने के लिए गया था।

इसके बाद माइल्स वहां फंस गया था। उसने एक घर में शरण ली। जहां से ब्रिटिश सेना ने उसे बुर्का पहनी महिला के वेश में निकाला। इस घटना के बाद माइल्स डेंजरस ट्यूरिस्ट के नाम से फेमस हो गया था। माइल्स ने दिसंबर 2022 में एंटलोप हिल के साथ ‘द फॉल ऑफ अफगानिस्तान’ नाम की एक किताब भी लिखी है।

माइल्स कजाकिस्तान, युगांडा, केन्या, दक्षिण सूडान, यूक्रेन और ब्राजील सहित कई जगहों की यात्रा कर चुका है। कई बार उसे गलत तरह से सीमा पार करने और कई अन्य वजहों से जेल में भी जाना पड़ा है।

यह खबर भी पढ़े…

ब्रिटेन में पुरुषों से नफरत करने वाली ब्राइडल डॉल:दावा- 17 लोगों पर हमला कर चुकी, इस पर एक मरी हुई दुल्हन का साया

ब्रिटेन के साउथ यॉर्कशायर के रॉदरहैम में दुनिया की सबसे डरावनी डॉल मौजूद है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, यह डॉल अब तक 17 पुरुषों पर हमला कर चुकी है। माना जाता है कि इस डॉल पर एलिजाबेथ नाम की एक दुल्हन का साया है, जिसे उसके पति ने धोखा दिया था। इसी वजह से इसे ब्राइडल डॉल के नाम से भी जाना जाता है। पूरी खबर पढ़े…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *