Pakistan Parliament Rat Problem Vs Hunting Cats; CDA Rs 12 Lakhs Budget | पाकिस्तानी संसद में चूहों का आतंक, जरूरी फाइलें कुतरीं: इन्हें पकड़ने के लिए शिकारी बिल्लियां खरीदी जाएंगी, 12 लाख का बजट पास

[ad_1]

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान की संसद में चूहों को पकड़ने के लिए बिल्लियां तैनात की जाएंगी। साथ ही खास तरह की चूहेदानी भी लगाई जाएगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पाकिस्तान में आर्थिक तंगहाली के बीच देश की संसद में चूहे से निपटने के लिए सरकार ने शिकारी बिल्लियां तैनात करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी (CDA) ने इसके लिए 12 लाख पाकिस्तानी रुपए का बजट आवंटित किया है।

पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। दरअसल, संसद चूहों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। वे सीनेट और नेशनल असेंबली के विभागों में कई जरूरी और गोपनीय फाइलों को कुतर कर बर्बाद कर चुके है। वे कम्प्यूटर के तार को काट कर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं।

CDA इन चूहों को खत्म करने के लिए प्राइवेट एक्सपर्ट की मदद लेने की भी योजना बना रही है। इसके अलावा चूहों को पकड़ने के लिए खास तरह के मेश ट्रैप्स (चूहेदानी) भी लगाई जाएगी।

पाकिस्तान सरकार लगातार चीन को गधे बेच रही है, जिससे वह देश के हालात सुधार सके।

पाकिस्तान सरकार लगातार चीन को गधे बेच रही है, जिससे वह देश के हालात सुधार सके।

IMF के कर्ज में दबा पाकिस्तान
पाकिस्‍तान में आर्थिक तंगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। देश अब तक IMF से 6.28 अरब डॉलर का कर्ज ले रखा है। इस बीच पाकिस्तान में लगातार गधों की तादाद बढ़ती जा रही है। पाकिस्तानी सरकार ने 2 महीने पहले देश का आर्थिक सर्वे पेश किया था, जिसमें बताया गया कि देश में गधों की संख्या एक साल में 1.72% से बढ़कर 59 लाख हो गई है।

पाकिस्तान में एक साल में 1 लाख गधे बढ़े
पाकिस्तान गधा पालने के मामले में तीसरे स्थान पर है। 2022 में पाकिस्तान में गधों की आबादी 58 लाख थी। पाकिस्तान हर साल चीन को औसतन 5 लाख गधे निर्यात कर देता है, इसके बाद भी देश में गधों की आबादी में 1 लाख का इजाफा हुआ है।

पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल कहा था कि वे अब गधों की बिक्री से फॉरेन रिजर्व हासिल करेंगे। पाकिस्तान की कैबिनेट ने गधों की खाल समेत मवेशियों और डेयरी उत्पादों के चीन निर्यात को मंजूरी भी दी थी। पाकिस्तान में 80 लाख लोग पशुपालन का काम करते हैं। चीन को गधों निर्यात करने से लोगों की कमाई में 40% का उछाल आया है।

चीन में गधों से दवाई बनाई जाती है
आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 9 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे बचने के लिए पाकिस्तान सरकार ने लोगों से गधे पालने की अपील की थी। सरकार इन गधों को चीन को बेच रही है।

चीन दुनियाभर में गधों के सबसे बड़े इंपोर्टर्स में से एक है। चीन में मेडिसिन के लिए गधों की मांग हमेशा बनी रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में गधों का सबसे बड़ा बाजार है।

चीन में गधे के मांस से लेकर दूध, चमड़ी तक की बड़ी मांग है। गधे का मांस चीन का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। पाकिस्तान में 80 लाख से ज्यादा लोग इसी व्यापार पर निर्भर है। दुनिया में सबसे ज्यादा गधे चीन निर्यात करता है। वहीं, पाकिस्तान तीसरा नंबर पर आता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *