‘मैं फिल्मों से हट रहा हूं’, क्या बॉलीवुड छोड़ने वाले हैं आमिर खान? नम आंखों से कह दी बड़ी बात

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार आमिर खान ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. फैंस उनकी फिल्मों में उनका किरदार देखने के लिए बेसब्री से इंतजार किया करते हैं. फिलहाल फैंस की नजरें उनकी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ पर टिकी है. हाल ही में आमिर खान ने खुलासा किया है कि वह फिल्मी दुनिया से हट रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के इस दुनिया के जाने के बाद से ही एक्टिंग की दुनिया से काफी दूर हैं. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी. अब वह इस ट्रामा से बाहर आ गई हैं तो कोई उन्हें काम नहीं दे रहा है. एक्ट्रेस ने अब अपना पॉडकास्ट शुरू किया है, जिसमें आमिर खान पहुंचे हैं. इस पॉडकास्ट में ही आमिर को कहते सुना गया है कि वह फिल्मों से हट रहे हैं. इस दौरान एक्टर रोने भी लगे.

सलमान खान की बहन बनने वाली थीं ऐश्वर्या राय, सुपरस्टार ने बिगाड़ दिया सारा खेल, 18 साल बाद खुला राज

रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में दिखे आमिर खान
बॉलीवुड अदाकारा रिया चक्रवर्ती इन दिनों अपने पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं. उनके पॉडकास्ट की पहली गेस्ट इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पहुंची थीं. अब उनके पॉडकास्ट पर बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने भी नजर आने वाले हैं. बीते दिनों आमिर खान और रिया चक्रवर्ती को एक साथ स्पॉट भी किया गया. अपने पॉडकास्ट ‘रिया चक्रवर्ती पॉडकास्ट चैप्टर 2’ से रिया ने आमिर खान की झलक साझा की है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *