foreign minister Jaishankar on india canada tension | 4 दिन में भारत-कनाडा तनाव पर विदेश मंत्री का दूसरा बयान; कल US के सामने उठाया था मुद्दा

[ad_1]

वॉशिंगटनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार रात हडसन इंस्टीट्यूट में थिंक टैंक के साथ हुए डिस्कशन में भारत-कनाडा तनाव के मुद्दे पर चर्चा की।

भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ रहा है। इस बीत भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि कनाडा चरमपंथियों को पनाह देता है। उन्होंने वॉशिंगटन में थिंक टैंक के साथ हुए डिस्कशन में कहा कि हमने इस बारे में अमेरिका से चर्चा की है।

विदेश मंत्री जयशंकर का 4 दिन में कनाडा पर दिया गया ये दूसरा बयान है। इसके पहले 26 सितंबर को उन्होंने कनाडा का नाम लिए बिना कहा था- आतंकवाद, चरमपंथ और हिंसा पर एक्शन राजनीतिक सहूलियत के हिसाब से नहीं लेना चाहिए।

अपनी सहूलियत के हिसाब से क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं हो सकता। जब वास्तविकता, बयानबाजी से कोसों दूर हो जाए तो हमारे भीतर इसके खिलाफ आवाज उठाने का साहस होना चाहिए।

दरअसल, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी ​​​​​​हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। हालांकि भारत ने कनाडा के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

तस्वीर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की है। कनाडा ने भारत पर इसकी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है।

तस्वीर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की है। कनाडा ने भारत पर इसकी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री के सामने निज्जर का मुद्दा उठाया
विदेश मंत्री जयशंकर ने भारतीय समयानुसार गुरुवार देर रात अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ मीटिंग के वक्त खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मुद्दा उठाया था। रॉयटर्स के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। अधिकारी ने बताया- ब्लिंकन ने भारत सरकार से मामले की जांच में सहयोग करने के लिए कहा है।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार देर रात अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की थी।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार देर रात अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की थी।

भारत-कनाडा विवाद पर अब तक अमेरिका का रुख
18 सितंबर को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपनी संसद में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया था। इसके बाद अमेरिका ने कहा था कि वो दोनों पक्षों के संपर्क में हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

इसके बाद 22 सितंबर को अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) जेक सुलिवन ने व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा कि वह इस हत्या के मामले में भारत के खिलाफ जांच में कनाडा के प्रयासों का समर्थन करते हैं। सुलिवन ने कहा था कि कोई भी देश हो इस तरह के कामों के लिए किसी को भी स्पेशल छूट नहीं मिलेगी।

इसी दिन अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका हत्या पर जवाबदेही चाहता है। ब्लिंकन ने एक प्रेस ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा था- प्रधानमंत्री ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों से हम बेहद चिंतित हैं।

24 सितंबर को न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया कि निज्जर की हत्या के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने कनाडा को इंटेलिजेंस इकट्ठा करने में मदद की थी। इसी के आधार पर कनाडा को यह निष्कर्ष निकालने में मदद मिली कि भारत इसमें शामिल था। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत पर आरोप लगाते समय कनाडा ने जिस खुफिया रिपोर्ट का हवाला दिया था, वह उसने खुद जुटाई थी।

पेंटागन के पूर्व अफसर बोले- भारत-कनाडा में चुनना पड़ा तो भारत को चुनेंगे

पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रूबिन ने कहा कि निज्जर एक आतंकी था। यदि भारत-कनाडा के बीच चुनना होता तो भारत को चुनते।

पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रूबिन ने कहा कि निज्जर एक आतंकी था। यदि भारत-कनाडा के बीच चुनना होता तो भारत को चुनते।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के पूर्व अफसर ने कहा था कि कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों से भारत के मुकाबले कनाडा को ज्यादा खतरा है। साथ ही अगर अमेरिका को भारत-कनाडा में से किसी एक को चुनना पड़ा तो वो भारत को चुनेगा।

पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रूबिन ने कहा- भारत और अमेरिका के रिश्ते बेहद अहम हैं। कनाडा की भारत से लड़ाई बिल्कुल वैसी है, जैसे किसी हाथी और चींटी की होती है। रूबिन ने ट्रूडो की गिरती पॉपुलैरिटी को देखते हुए कहा- वो लंबे समय तक प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, इसलिए उनके पद से हटने के बाद अमेरिका दोबारा कनाडा से रिश्ते मजबूत कर लेगा।

18 जून 2023 को हुई थी निज्जर की हत्या
18 जून 2023 की शाम कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित गुरुद्वारा की पार्किंग में खालिस्तान टाइगर फोर्स के चीफ आतंकी हरदीप सिंह निज्जर पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी थी। निज्जर की मौके पर ही मौत हो गई। निज्जर को भारत ने भगोड़ा घोषित कर रखा था और इस पर 10 लाख रुपए का इनाम भी था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *