Russia Ukraine War Situation Update; Vladimir Putin | Kursk Land Seized | रूस के 1000 वर्ग किमी इलाके पर यूक्रेन का कब्जा: 28 गांव छीने, पुतिन ने यूक्रेनी सैनिकों को खदेड़ने का आदेश दिया

[ad_1]

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यूक्रेन ने रूस के 1,000 वर्ग किमी से ज्यादा इलाके पर कब्जा कर लिया है। CNN के मुताबिक एक सप्ताह पहले यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के कुर्स्क इलाके पर हमला किया था। तब से यहां के करीब 28 गांवों पर कब्जा कर चुके हैं।

कुर्स्क में ​​​​​​टैंकों और तोपखानों से लैस करीब एक हजार यूक्रेनी सैनिक 6 अगस्त को दाखिल हुए थे। इसके बाद रूस ने 8 अगस्त को ही यहां इमरजेंसी लगा दी थी।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे यूक्रेन की उकसाने वाली हरकत बताया है। उन्होंने अपने रक्षा अधिकारियों को यूक्रेनी सेना को रूसी इलाके से खदेड़ने का आदेश दिया है।

मैप में कुर्स्क की लोकेशन देखिए…

कुर्स्क में यूक्रेनी सेना के हमले के बाद का नजारा।

कुर्स्क में यूक्रेनी सेना के हमले के बाद का नजारा।

कुर्स्क में यूक्रेनी सेना के हमले के बाद मलबे को देखता रूसी नागरिक।

कुर्स्क में यूक्रेनी सेना के हमले के बाद मलबे को देखता रूसी नागरिक।

कुर्स्क में टैंक के साथ यूक्रेनी सैनिक।

कुर्स्क में टैंक के साथ यूक्रेनी सैनिक।

यूक्रेनी सैनिकों के हमले के बाद रूसी नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है।

यूक्रेनी सैनिकों के हमले के बाद रूसी नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है।

कुर्स्क में यूक्रेनी हमले के बाद बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

कुर्स्क में यूक्रेनी हमले के बाद बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

रूस में 30 किमी अंदर घुसी यूक्रेनी सेना कई गांवों पर कब्जा
रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने सोमवार को कुर्स्क के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कुर्स्क के प्रमुख एलेक्सी स्मिरनोव ने पुतिन को बताया कि उनके इलाके में कई बस्तियों पर यूक्रेनी सेना ने कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी हमले में 12 रूसी नागरिक भी मारे गए हैं। 121 लोग घायल हुए हैं।

स्मिरनोव ने कहा कि यूक्रेनी सेना रूस में 30 किमी भीतर तक घुस चुकी है। बैठक में शामिल यूक्रेनी सैन्य प्रमुख ओलेक्सांद्र सिरस्की ने पुतिन से कहा कि लगभग 386 वर्ग मील (1,000 वर्ग किलोमीटर) रूसी इलाके पर यूक्रेन ने कंट्रोल कर लिया है।

स्मिरनोव ने कहा कि 1.21 लाख रूसी लोगों को उनके घरों से निकाल कर सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया है। यूक्रेनी सेना के कब्जे वाले इलाकों में करीब 2,000 रूसी नागरिक अभी भी मौजूद हैं।BBC के मुताबिक रूसी अधिकारियों ने प्रभावित लोगों को प्रति व्यक्ति करीब 10 हजार रुपए मुआवजे के रूप में देने का ऐलान किया है।

कुर्स्क के नजदीक बसे बेलगोरोद के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन सीमा के सबसे करीब क्रास्नोयार्स्क जिले से 11,000 लोग सुरक्षित जगह पर चले गए हैं। बाकी लोगों को भी ले जाया जा रहा है।

तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। यूक्रेनी सैनिकों के सामने रूसी सैनिकों ने सरेंडर किया है ऐसा दावा किया जा रहा है।

तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। यूक्रेनी सैनिकों के सामने रूसी सैनिकों ने सरेंडर किया है ऐसा दावा किया जा रहा है।

पुतिन बोले- यूक्रेन के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे
पुतिन ने कहा कि यूक्रेन, रूसी इलाके पर कब्जा कर सीजफायर समझौते के लिए अपना पक्ष मजबूत करना चाहता है, लेकिन हम उन लोगों के साथ कोई समझौता नहीं करने वाले हैं। पुतिन ने यूक्रेन पर रूसी नागरिकों की हत्या करने और न्यूक्लियर पावर प्लांट के नजदीक हमला करने का आरोप लगाया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बीते रविवार को माना था कि यूक्रेन ने रूसी इलाके में घुसकर हमला किया है। एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर कुर्स्क से 2,000 से ज्यादा बार हमले किए। हम रूस को बताना चाहते हैं कि हम भी जवाब दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन न्याय के लिए लड़ रहा है। उन्होंने यूक्रेनी सैनिकों का शुक्रिया अदा भी किया।

एक यूक्रेनी अधिकारी ने न्यूज एजेंसी AFP से कहा, “रूसी सैनिक अपनी सीमा की रक्षा करने में कमजोर हैं। हम इस इलाके में भारी पड़ रहे हैं। हमारा मकसद दुश्मन को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना है।”

रूस के 30 किमी अंदर घुसी यूक्रेनी सेना, कई इमारतों पर यूक्रेनी झंडा फहराया, 250 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा

रूस में यूक्रेनी सेना 30 किमी अंदर तक घुस गई है। अमेरिकी मीडिया हाउस CNN के मुताबिक फरवरी 2022 में जंग शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब यूक्रेन, रूस में घुस कर हमले कर रही है।

रूस ने शुक्रवार तक यूक्रेनी सीमा से सटे कुर्स्क में कम से कम 250 वर्ग किलोमीटर का इलाका गंवा दिया है। यूक्रेनी सैनिकों का अगला टारगेट रूसी शहर सुद्जा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें यूक्रेनी सैनिक इमारतों पर रूसी झंडा हटाकर अपने देश का झंडा लगा रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

यूक्रेन ने रूस के कई गांवों पर कब्जा किया:11 टैंकों के साथ घुसे 1 हजार यूक्रेनी सैनिक; 76 हजार लोगों ने घर छोड़े​​​​​​

रूस और यूक्रेन के बीच ढाई साल से जारी जंग के बीच अब यूक्रेन ने रूस में घुसकर हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेनी सेना रूस की सीमा के 10 किमी अंदर तक पहुंच गई है। तास न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रूसी प्रांत कुर्स्क के गवर्नर एलेक्सी स्मर्नोव ने बताया कि हमलों को देखते हुए 76 हजार लोग घर छोड़ कर जा चुके हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *