झुलसती दुनिया- गर्मी ने एक साल में यूरोप में ले लीं लगभग 50 हजार जानें

[ad_1]

दुनिया भर में ग्लोबल वार्मिंग और उसके परिणामों को कम करने के उपायों पर बहस चल जारी है। जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ते प्राकृतिक आपदा और पृथ्वी के बढ़ते तापमान पर भी चर्चा चल रही है। बीते साल पूरा यूरोप हीट वेब से जूझ रहा था। इस बीच एक रिपोर्ट में इसे लेकर चिंताजनक आंकड़ें सामने आए हैं। सोमवार को प्रकाशित बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ (आईएसग्लोबल) की एक रिपोर्ट के अनुसार 2023 में यूरोप में भीषण गर्मी की वजह से 47,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि दक्षिणी यूरोप सबसे के अधिक प्रभावित रहा।

रिपोर्ट में 35 यूरोपीय देशों के तापमान को रिकॉर्ड किया गया था। उनका अनुमान है कि 47,690 लोगों की मौत उच्च तापमान से संबंधित कारणों से हुई। जनसंख्या के हिसाब से ग्रीस, बुल्गारिया, इटली और स्पेन में गर्मी की वजह से सबसे ज्यादा मौतें हुई।

इससे पहले 2023 आज तक दुनिया का सबसे गर्म साल रहा। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यूरोप सबसे तेज गति से गर्म हो रहा है और यहां के लोग तीव्र गर्मी से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों का सामना कर रहे हैं। हालांकि स्पेनिश शोध केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में मरने वालों की संख्या पिछले साल के लिए अनुमानित 60,000 मौतों के आंकड़े से कम है। यह दावा किया गया है कि पिछले 20 सालों में लोगों ने बढ़ते तापमान के अनुकूल बनाने में मदद करने के लिए किए गए उपायों की वजह से यह मौतों का आंकड़ा 80% कम हुआ है। इन उपायों में वार्निंग सिस्टम और स्वास्थ्य सेवा में सुधार शामिल है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *