[ad_1]
साओ पाउलो1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्लेन के गिरने और आग लगने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में 61 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सभी यात्रियों की मौत हो गई है। एयरलाइन वोएपास ने पहले कहा था कि विमान में 62 लोग सवार थे।
एयरलाइन ने एक बयान में पुष्टि की कि साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिए रवाना हुआ प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 57 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे। दुर्घटना कैसे हुई, यह पता नहीं चल पाया है।
हादसे का शिकार हुए प्लेन का रजिस्ट्रेशन PS-VPB एक ATR 72-500 है। इसमें कुल 74 लोग सवार हो सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि क्रैश होने के टाइम प्लेन में 62 लोग थे।
एक मिनट में 17 हजार फीट नीचे गिरा प्लेन
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक उड़ान ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि क्रैश से डेढ़ मिनट पहले प्लेन ने ऊंचाई पर जाना छोड़दिया था। स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:21 बजे तक प्लेन 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसके महज 10 सेकंड में लगभग 250 फीट नीचे गिर गया।
अगले आठ सेकंड में लगभग 400 फीट ऊपर चला गया। इसके 8 सेकंड बाद 2 हजार फीट नीचे पहुंचा। फिर, लगभग एक मिनट में, यह तेजी से नीचे उतरने लगा – केवल एक मिनट में लगभग 17 हजार फीट नीचे गिरा और इसमें आग लग गई।
प्लेन क्रैश के बाद की 3 फोटोज…

गिरने के बाद प्लेन में आग लग गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसे कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया।

ब्राजीलियन TV नेटवर्क ग्लोबोन्यूज ने प्लेन में आग लगने और धुआं निकलने की फुटेज दिखाई गई।

राष्ट्रपति लुइज इनसियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि शायद प्लेन में सवार यात्रियों में से कोई जिंदा नहीं बचा।
रिहायशी इलाके में गिरा, कई घरों से टकराया
CNN ब्राजील की रिपोर्ट के मुताबिक सिविल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने बताया है कि प्लेन रिहायशी इलाके में गिरा। वोएपास विमान कास्केवेल से रवाना हुआ था और साओ पाओलो के रास्ते पर था। ब्राजील के समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे उसका सिग्नल गायब हो गया।
एयरलाइन वोएपास ने कहा है कि अभी भी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दुर्घटना कैसे हुई। हालांकि, विन्हेडो के पास वैलिनहोस अथॉरिटी के मुताबिक हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बचा है। पास के कॉन्डोमिनियम कॉम्प्लेक्स में केवल एक घर को नुकसान हुआ, लेकिन कोई भी निवासी घायल नहीं हुआ है।
फायर बिग्रेड की 7 टीमें तैनात
प्लेन क्रैश के पीड़ितों को बचाने के लिए सेना पुलिस समेत 7 टीमों को तैनात किया गया। सरकारी बयान के अनुसार, लीगल मेडिकल इंस्टीट्यूट (आईएमएल) की टीमों और शवों को इकट्ठा करने के लिए जिम्मेदार लोगों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। हालांकि आधिकारिक जानकारी के मुताबिक हादसे में कोई भी यात्री जिंदा नहीं बचा है।
इस साल हुए बड़े प्लेन हादसे…
- अगस्त 2024 : नेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश, चीनी नागरिकों समेत 5 की मौत- 7 अगस्त को नेपाल के नुवाकोट में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 चीनी नागरिक और एक पायलट शामिल थे। 24 जुलाई को भी एक प्लेन क्रैश हो गया था। इसमें 18 लोगों की मौत हुई थी। प्लेन ने 24 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसके कुछ ही देर के अंदर यह क्रैश हो गया था। पढ़ें पूरी खबर…
- जून 2024 : मलावी के उपराष्ट्रपति की प्लेन क्रैश में मौत- अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस क्लॉस चिलिमा की प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। 10 जून को गायब हुए उपराष्ट्रपति के विमान का मलबा मिला था, उनके साथ सवार 9 लोगों में से कोई जिंदा नहीं बचा था। पढ़ें पूरी खबर…
- मई 2024 : ईरान के राष्ट्रपति रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन- ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63 ) और विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन का निधन भी हेलिकॉप्टर क्रैश में हुआ था। अजरबैजान से लौटते समय उनका हेलिकॉप्टर लापता हो गया था। इसमें सवार सभी 9 लोग मारे गए। पढ़ें पूरी खबर…
- जनवरी 2024: रूसी मिलिट्री प्लेन क्रैश में 74 की मौत- रूस के बेलगोरोद इलाके में प्लेन क्रैश में 74 लोग मारे गए थे। इनमें 65 यूक्रेनी कैदी और 9 रूसी क्रू मेंबर थे। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा था- यूक्रेन की तरफ से दागी गई मिसाइल एयरक्राफ्ट से टकराई। यूक्रेन ने अपने ही नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया। इन्हें कैदियों की अदला-बदली के समझौते के तहत बेलगोरोद ले जाया जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link
