10 years imprisonment for raping dogs in Britain | 40 कुत्तों से रेप किया, 10 साल की सजा मिली: वीडियो भी बनाता था, मगरमच्छों का विशेषज्ञ है दोषी, BBC के साथ काम कर चुका

[ad_1]

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

2014 से कुत्तों के साथ योन शोषण कर रहा था आरोपी एडम

ब्रिटेन में एक शख्स को कुत्तों के साथ रेप करने पर 10 साल की सजा सुनाई गई है। आरोप शख्स का नाम एडम ब्रिटन है, जिसकी उम्र 53 साल है। उसके पर 40 से अधिक कुत्तों के साथ रेप करने का आरोप है। एडम पेशे से एक जूलॉजिस्ट है और उसे मगरमच्छों का विशेषज्ञ माना जाता है।

एडम ने पिछले महीने खुद पर लगे पशु क्रूरता से जुड़े 56 आरोपों को स्वीकार किया था। नॉर्दन टेरिटरी सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान पता चला कि एडम ने जानवरों पर अत्याचार करते हुए वीडियो भी बनाया। वह जानवरों के मरने तक उनके ऊपर अत्याचार करता था। बाद में उसने इन वीडियो को फेक नाम से इंटरनेट पर अपलोड भी कर दिया।

2014 से कुत्तों के साथ दुष्कर्म कर रहा था एडम
सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि आरोपी एडम को जानवरों और खासकर कुत्तों के साथ यौन संबंध बनाने की आदत है। वह 2014 से कुत्तों के साथ दुष्कर्म करता आ रहा है।

केस की सुनवाई कर रहे जस्टिस माइकल ग्रांट ने मामले की क्रूरता को देखते हुए कोर्ट रूम में मौजूद सदस्यों और सुरक्षा कर्मचारियों को बाहर जाने का आदेश दिया। लोगों के बाहर जाने के बाद ही उन्होंने आगे की कार्यवाही शुरू की।

BBC और नेशनल जियोग्राफिक के साथ काम कर चुका है एडम
53 साल एडम की परवरिश ब्रिटेन के वेस्ट यॉर्कशायर में हुई है। एडम पेशे से एक जीव विज्ञानी है जिन्होंने ने बीबीसी और नेशनल जियोग्राफिक के साथ प्रोडक्शन पर काम किया है। एडम 20 साल पहले ब्रिटेन को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गया था।

एडम ने उत्तरी ऑस्ट्रेलिया की चार्ल्स डार्विन यूनिवर्सिटी में कई सालों तक अकेडमिक पद पर काम किया है। एडम को फरवरी 2022 में गिरफ्तार किया गया था।

कुत्तों के लिए ऑनलाइन प्लेफॉर्म का इस्तेमाल
आरोपी एडम कुत्तों तक पहुंच बनाने के लिए एक ऑनलाइन मार्केट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता था। इस प्लेटफॉर्म के जरिए वह डार्विन क्षेत्र में कुत्तों के मालिकों को निशाना बनाता था। उसने खास तौर पर उन लोगों को निशाना बनाया, जो अपने काम या दूसरी वजहों से अपने कुत्तों के लिए नया घर खोज रहे होते थे।

जब लोग उसे दिए अपने कुत्तों के बारे में पूछते तो वह उनसे कहता कि कुत्ता पूरी तरह स्वस्थ है और मालिकों को कुत्तों के पुराने फोटो भेज दिया करता।

ये खबर भी पढ़ें…

ऑस्ट्रेलिया में 12 साल की बच्ची को मगरमच्छ ने खाया:तैराकी सीखने गई थी; स्विमिंग पूल के पास अवशेष मिले

ऑस्ट्रेलिया में 12 साल की बच्ची को मगरमच्छ ने खा लिया। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ABC के मुताबिक घटना पलुम्पा इलाके की है। बच्ची मंगलवार दोपहर को तैराकी सीखने गई थी। जब देर रात तक परिवार को बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस के पास गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद मांगी। पुलिस ने इसके लिए पार्क के संचालक और वन विभाग की स्पेशल टीम बनाई। पुलिस को बुधवार की शाम स्विमिंग पूल के पास बच्ची के खून से लथपथ कपड़े मिले। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *