Migrants will not be able to smoke bidi cigarettes in the village | पंजाब के गांव में बीड़ी-सिगरेट और गुटका पर रोक: बिहार-यूपी के लोगों की वेरिफिकेशन जरूरी, रात 9 बजे के बाद घूम नहीं पाएंगे, नौजवान सभा का फैसला – Mohali News

मोहाली के जंडपुर गांव में बिहार-यूपी और बाकी राज्यों के लोगों के लिए बनाए गए नियमों के बोर्ड बनवाकर लगा दिए गए हैं।

पंजाब में मोहाली जिले के मुंधो संगतियां गांव के बाद अब जंडपुर गांव में गैरपंजाबियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। जंडपुर गांव की नौजवान सभा ने गांव में बीड़ी-सिगरेट पीने और गुटका खाने पर रोक लगा दी है। साथ ही बिहार-यूपी और दूसरे राज्यों के जो प्रवासी

.

इससे पहले मोहाली के मुंधो संगतियां गांव में प्रस्ताव पास करके वहां रहने वाले प्रवासी लोगों को गांव छोड़ने का आदेश दिया गया था।

जंडपुर गांव मोहाली जिले की खरड़ नगर परिषद के तहत आता है। नगर परिषद के वार्ड-4 के पार्षद ​​​​और ​जंडपुर गांव की नौजवान सभा के मेंबर गोविंदर सिंह चीमा ने बताया कि बिहार-यूपी और बाकी प्रदेशों के लोगों के लिए कुल 11 नियम बनाए गए हैं।

चीमा के मुताबिक, सभा ने सर्वसम्मति से तय किया है कि गांव में रहने वाला कोई प्रवासी शख्स अगर किसी अपराध में शामिल पाया गया तो इसके लिए वह जिस घर में रह रहा होगा, उसका मकान मालिक भी जिम्मेदार समझा जाएगा।

चीमा ने बताया कि नौजवान सभा ने अपने नए नियमों से जुड़े बोर्ड गांव में लगा दिए हैं। अगले 15 दिन उसके मेंबर गांव में घर-घर जाकर इसके बारे में जागरूक करेंगे। 15 दिन बाद अगर कहीं किसी ने इनमें से कोई नियम तोड़ा तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

गांव की बेहतरी के लिए उठाया कदम

नौजवान सभा के मेंबर गोविंदर सिंह चीमा के मुताबिक, बाहरी प्रदेशों से आए लोग गांव में जहां दिल करता हैं, गदंगी फेंक देते हैं। सही कपड़े नहीं पहनते। पिछले कुछ समय में क्राइम की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इन्हीं तमाम मुद्दों को देखते हुए नौजवान सभा ने सर्वसम्मति से कुछ नियम-कायदे तय किए हैं।

चीमा के मुताबिक, जिस तरह बड़ी-बड़ी रिहायशी सोसायटियां अपने यहां रहने वाले लोगों के लिए नियम बनाती हैं, उसी तरह गांव की नौजवान सभा ने कुछ नियम बनाए हैं। उम्मीद है कि सभी लोग इनका पालन करेंगे।

11 में से 9 नियम प्रवासियों के लिए

जब पूछा गया कि ये नियम सिर्फ बाहरी राज्यों के लोगों पर ही लागू होंगे या सब पर? तो चीमा ने दावा किया कि उनके नियम सभी लोगों पर लागू होंगे। हालांकि 11 में से 9 नियमों में सीधे-सीधे लिखा गया है कि वह बाहरी राज्यों के लोगों पर लागू होंगे।

चीमा ने कहा कि नौजवान सभा में गांव के हर घर का एक-एक मेंबर शामिल है। सभी चाहते हैं कि गांव का माहौल खराब न हो। इसके लिए पहले चरण में लोगों से अपील की जा रही है। कर रहे हैं। दूसरे चरण में सख्ती की जाएगी।

सभा ने यह भी फैसला किया है कि गांव में 18 साल से कम उम्र का कोई युवा बिना कागजात और नंबर प्लेट के वाहन नहीं चला पाएगा। इसके अलावा गांव के किसी घर में शादी हुई या बच्चा पैदा हुआ तो किन्नरों को 2100 रुपए की बधाई ही दी जाएगी। इससे ज्यादा की बधाई नहीं दी जाएगी।

पंजाब में जंडपुर की नौजवान सभा के 11 नियम

1. बिहार-यूपी और अन्य दूसरे राज्यों के लोग अगर गांव में मकान किराए पर लेते हैं तो उनकी वेरिफिकेशन जरूरी होगी।

2. बाहरी राज्यों का कोई व्यक्ति गांव में पान-गुटका नहीं खा सकेगा। सिगरेट-बीड़ी पीने पर रोक रहेगी।

3. बाहरी राज्यों के लोग जो मकान किराए पर लेंगे, वहां कूडे़दान रखना जरूरी होगा। इसकी जिम्मेदारी मकान मालिक की होगी।

4. बाहरी राज्यों के लोग रात नौ बजे के बाद गांव की गलियों में नहीं घूम सकेंगे।

5. किराए पर लिए जाने वाले एक कमरे में दो से अधिक लोग नहीं रह पाएंगे। सभी किराएदारों की वेरिफिकेशन जरूरी होगी।

6. बाहरी राज्यों का कोई भी व्यक्ति अर्धनग्न (बनियान, हाफपैंट, चादर पहनकर) होकर घूमता नजर नहीं आएगा।

7. किराएदारों की गाड़ियों के लिए पार्किंग जरूरी होगी। सड़क-गली में किसी का वाहन खड़ा नहीं होगा।

8 पानी की समस्या को देखते हुए एक घर को केवल एक ही कनेक्शन दिया जाएगा।

9. अगर कोई प्रवासी व्यक्ति किसी अपराध में शामिल मिला या गांव में कोई वारदात की तो उसका मकान मालिक जिम्मेदार होगा।

10. गांव में 18 साल से कम उम्र का कोई युवा बिना कागजात और नंबर प्लेट के वाहन नहीं चला पाएगा।

11. गांव के किसी घर में शादी या बच्चा पैदा होने पर किन्नरों को 2100 रुपए की बधाई दी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *