राम मंदिर निर्माण के लिए 3 करोड़ दान देने के बाद, अक्षय कुमार ने हाजी अली के लिए दिए इतने करोड़!

[ad_1]

नई दिल्ली: अक्षय कुमार अपनी अगली कॉमेडी फिल्म ‘खेल खेल में’ की रिलीज की तैयारी में हैं. फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज से पहले सुपरस्टार, निर्देशक मुदस्सर अजीज के साथ आशीर्वाद लेने के लिए हाजी अली दरगाह पहुंचे. एक्टर ने रेनोवेशन के लिए 1.21 करोड़ रुपये का दान भी दिया. इससे पहले, अक्षय ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान 3 करोड़ रुपये का दान दिया था.

अक्षय को गुरुवार के दिन हाजी अली दरगाह पर प्रार्थना करते और पवित्र चादर चढ़ाते देखा गया. दरगाह के ट्रस्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा करके एक्टर के योगदान के बारे में बताया. वीडियो में अक्षय कमेटी के सदस्यों के साथ दरगाह की ओर जाते नजर आ रहे हैं. उन्हें मुदस्सर के साथ प्रार्थना करते देखा गया था. बाद में अक्षय को मैनेजिंग ट्रस्ट द्वारा सम्मानित भी किया गया. एक्टर विनम्र और आभारी दिखे.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *