IND vs SL 2nd odi Highlights: श्रीलंका ने भारत को दूसरे वनडे मैच में 32 रनों से हरा दिया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई रहा था, जबकि दूसरे मैच में जीत हासिल करके श्रीलंका ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 240 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम स्पिनर जेफरी वैंडर्से के आगे टिक नहीं सकी और 42.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। श्रीलंका की ओर से जेफरी वैंडर्से ने 6 विकेट झटके। कप्तान चरिथ असलंका ने तीन विकेट चटकाए। पहले वनडे में भी रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम 230 रन पर सिमट गई थी।
241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई। कप्तान रोहित शर्मा 44 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 35 और शिवम दुबे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद विराट कोहली 19 गेंद में 14, श्रेयस अय्यर 9 गेंद में सात और केएल राहुल बिना खाता खोले आउट हुए। भारत के शुरुआती सभी 6 विकेट जेफरी वेंडरसे ने लिए। इसके बाद श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने अक्षर पटेल (44), वॉशिंगटन सुंदर (15), मोहम्मद सिराज (4) को आउट किया। अर्शदीप सिंह रन आउट हुए। उन्होंने तीन रन बनाए। कुलदीप 7 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे वनडे में 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 240 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से कामिंडु मेंडिस ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने तीन, कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को पहली ही गेंद पर झटका लगा। पथुम निसांका बिना खाता खोले आउट हुए। सिराज को पहली सफलता मिली। इसके बाद मेंडिस और अविष्का के बीच 74 रन की साझेदारी हुई है। वॉशिंगटन सुंदर ने अविष्का को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 62 गेंद में 40 रन बनाए। कुसल मेंडिस 42 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। सुंदर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। हालांकि वॉशिंगटन हैट्रिक लेने से चूक गए। सदीरा समरविक्रमा 31 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। जेनिथ लियानज ने 29 गेंद में 12 रन बनाए। कप्तान चरिथ असलंका 42 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। दुनिथ वेल्लालगे 35 गेंद में 39 रन बनाए। भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। श्रीलंका की टीम में दो बदलाव हुए हैं। वानिंदु हसरंगा और मोहम्मद शिराज को बाहर किया गया है। जेफरी वेंडरसे और कमिंडु मेंसिड प्लेइंग इलेवन में आए हैं।
India vs Sri Lanka 2nd ODI Match LIVE Scorecard
IND vs SL Live Score : जेफरी वैंडर्से बने प्लेयर ऑफ द मैच
IND vs SL Live Score : जेफरी वैंडर्से को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। जेफरी ने भारत के सभी मुख्य बल्लेबाजों के विकेट चटकाए। उन्होंने भारत के शुरुआती 6 विकेट झटके थे, जिससे श्रीलंका ने मैच में मजबूत पकड़ बनाई। जेफरी ने 10 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट लिए।
IND vs SL Live Score : जेफरी वैंडर्से ने झटके 6 विकेट
IND vs SL Live Score : श्रीलंका के स्पिनर जेफरी वैंडर्से ने भारतीय पारी के दौरान शुरुआती 6 विकेट झटके, जिससे भारतीय टीम दबाव में आ गई। इसके बाद चरिथ असलंका ने तीन विकेट लेकर श्रीलंका को जीत के करीब पहुंचाया। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। जेफरी वैंडर्से दूसरे मैच में हसरंगा की जगह आए थे, जोकि चोट के कारण बाहर हो गए हैं।
IND vs SL Live Score : श्रीलंका ने भारत को हराया
IND vs SL Live Score : श्रीलंका ने भारत को दूसरे वनडे में 32 रनों से हरा दिया है। श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए थे, इसके जवाब में भारतीय टीम 208 रन ही बना सकी। वैंडर्से ने 6 विकेट झटके।
IND vs SL Live Score : जीत के लिए भारत को चाहिए 35 रन
IND vs SL Live Score : भारत को जीत के लिए आखिरी 8 ओवर में 35 रन चाहिए। कुलदीप और अर्शदीप क्रीज पर हैं। भारत ने 42 ओवर में 9 विकेट खोकर 207 रन बना लिए हैं।
IND vs SL Live Score : भारत को लगा नौवां झटका
IND vs SL Live Score : भारत को मोहम्मद सिराज के रूप में नौवां झटका लगा है। सिराज 18 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। असलंका को तीसरी सफलता मिली।
IND vs SL Live Score : भारत ने 38 ओवर में बनाए 193 रन
IND vs SL Live Score : भारत ने 38 ओवर में आठ विकेट खोकर 193 रन बना लिए हैं। सिराज और कुलदीप क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 72 गेंद में 48 रन चाहिए।
IND vs SL Live Score : वॉशिंगटन सुंदर भी लौटे पवेलियन
IND vs SL Live Score : असलंका ने वॉशिंगटन सुंदर को भी पवेलियन भेज दिया है। सुंदर 40 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। सुंदर एलबीडब्ल्यू हुए। हालांकि उन्होंने रिव्यू लिया था लेकिन उसमें भी वह आउट रहे।
IND vs SL Live Score : भारत को लगा बड़ा झटका
IND vs SL Live Score : भारत को 34वें ओवर में बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल 44 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हो गए हैं। चरिथ असलंका ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। अक्षर और वॉशिंगटन के बीच छठे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हुई।
IND vs SL Live Score : अक्षर पटेल अर्धशतक के करीब पहुंचे
IND vs SL Live Score : अक्षर पटेल ने एक छोर संभाल कर रखा है। वह अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। अक्षर ने 38 गेंद में 44 रन बनाए हैं। वह अपनी पारी में 4 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं।
IND vs SL Live Score : भारत को जीत के लिए चाहिए 78 रन
IND vs SL Live Score : भारत को जीत के लिए 126 गेंद में 78 रन चाहिए। भारत ने 29 ओर में 6 विकेट खोकर 163 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 29वें ओवर में आउट होने से बचे हैं। श्रीलंका ने एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू लिया था लेकिन वह नॉट आउट रहे।
IND vs SL Live Score : भारत का स्कोर 150 के पार
IND vs SL Live Score : भारतीय टीम ने 27 ओवर में 6 विकेट खोकर 157 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 28 और वॉशिंगटन सुंदर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 84 रन चाहिए।
IND vs SL Live Score : केएल राहुल भी बने जेफरी का शिकार
IND vs SL Live Score : जेफरी वेंडरसे ने केएल राहुल को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया है। राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। जेफरी ने मैच में छठा विकेट झटका है।
IND vs SL Live Score : जेफरी वेंडरसे का पंजा
IND vs SL Live Score : जेफरी वेंडरसे ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में पांच विकेट हासिल कर लिए हैं। उन्होंने भारतीय पारी के सभी विकेट झटके हैं। राहुल और अक्षर इस समय क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs SL Live Score : भारत का चौथा विकेट गिरा
IND vs SL Live Score : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 19 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। जेफरी ने भारत के टॉप आर्डर को ध्वस्त कर दिया। कोहली एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
IND vs SL Live Score : शिवम दुबे नहीं खोल पाए खाता
IND vs SL Live Score : भारत को 18वें ओवर में डबल झटके लगे हैं। पहली गेंद पर शुभमन गिल कैच आउट हुए। उसके बाद क्रीज पर उतरे शिवम में आत्मविश्वास की कमी दिखी। वह चार गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जेफरी वेंडरसे ने भारत के टॉप आर्डर को ध्वस्त कर दिया है।
IND vs SL Live Score : शुभमन गिल लौटे पवेलियन
IND vs SL Live Score : सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 44 गेंद में 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। जेफरी वेंडरसे ने उन्हें आउट किया। जेफरी वेंडरसे का ये दूसरा विकेट है। इससे पहले रोहित को भी वह आउट कर चुके हैं।
IND vs SL Live Score विराट कोहली आउट होने से बचे
IND vs SL Live Score: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर फील्ड अंपायर ने आउट दे दिया था हालांकि कोहली ने रिव्यू लेने का फैसला किया और रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर गई थी, अल्ट्रा एज में स्पाइक नजर आया। हालांकि श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने नाराजगी जाहिर की।
IND vs SL Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा
IND vs SL Live Score: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 44 गेंद में 64 रन की धमाकेदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। जेफरी वेंडरसे ने श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई। पिछले ही ओवर में रोहित ने एक छक्का लगाया था, जिसके बाद फीजियो आए थे। रोहित ने 44 गेंद में 64 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाए।
IND vs SL Live Score: रोहित शर्मा ने लगाई फिफ्टी
IND vs SL Live Score: भारतीय टीम के कप्तान शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक ठोक दिया है। दूसरे वनडे में उन्होंने 29 गेंद में 50 रन पूरे किए। अपनी पारी में वह पांच चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं।
IND vs SL Live Score: विकेट के लिए तरसे श्रीलंकाई गेंदबाज
IND vs SL Live Score: श्रीलंका के गेंदबाजों को दूसरे वनडे में भी पहला विकेट हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। रोहित और गिल के बीच एक मजबूत साझेदारी बन गई है। दोनों के बीच 84 रन की साझेदारी हो चुकी है।