Hamas Chief Ismail Haniyeh Murder Update | Israel Gaza War | हमास चीफ इस्माइल हानिये ईरान में मारा गया: ईरान का आरोप- इजराइल ने घर पर मिसाइल दागी; अमेरिका बोला- पलटवार हुआ तो हम इजराइल के साथ

[ad_1]

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस्माइल हानिये की ये फुटेज मंगलवार की है। वह तेहरान में शपथ ग्रहण शामिल हुआ था। इस तस्वीर में वह ईरान के अधिकारियों से मिलता दिखाई दे रहा है।

हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिये मारा गया है। ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इसकी पुष्टि की है। IRGC ने बुधवार सुबह बताया कि तेहरान में हानिये के घर को रात 2 बजे (भारतीय समय से सुबह 4 बजे) निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया गया। इसमें हानिये और उसके एक बॉडीगार्ड की मौत हो गई।

हानिये मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान में था। हमास ने हानिये की मौत की पुष्टि कर दी है। ईरान ने इजराइल पर हानिये की हत्या के आरोप लगाए हैं। हालांकि इजराइल का कोई बयान नहीं आया है।

हानिये की देखरेख में ही हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजराइल पर 75 सालों का सबसे बड़ा हमला किया था। इसमें 1,200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

इस्माइल हानिये ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमले का जश्न मनाया था… VIDEO

लाइव अपडेट्स

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाइडेड मिसाइल से हानिये के घर हमला

हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिये की हत्या को लेकर सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बताया कि हमला गाइडेड मिसाइल से किया गया है। हानिये उत्तरी तेहरान में एक घर में ठहरे हुए थे। ईरान ने कहा कि जहां से हमला हुआ, ईरानी सेना उस जगह का पता लगाने में जुटी है।

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हानिये की मौत पर प्रतिक्रियाएं

इस्माइल हानिये की मौत पर कई देशों ने प्रतिक्रिया दी है…
रूस:
रूसी डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर ने कहा कि ये राजनीतिक हत्या है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह मिडिल ईस्ट में टकराव बढञ सकता है।

तुर्की:
विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये ‘जघन्य’ घटना है। हानिये की मौत बताती है कि इजराइल की नेतन्याहू सरकार शांति नहीं चाहती है।

ईरान:
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हानिये की हत्या ईरान और फिलिस्तीन के बीच रिश्ते को और मजबूत करेगी। हानिये की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

05:28 AM31 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- इजराइल पर पलटवार हुआ तो मदद करेंगे

हानिये की मौत के बाद अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अगर इजराइल पर हमला होता है तो अमेरिका उसकी मदद करेगा।

जब ऑस्टिन ये पूछा गया कि क्या हानिये की हत्या में इजराइल का हाथ है और क्या अमेरिका को जानकारी थी? इस पर ऑस्टिन ने कहा कि उनके पास कोई जानकारी नहीं है।

04:57 AM31 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

ईरान में खामेनेई के घर पर इमरजेंसी बैठक शुरू

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई के घर पर सिक्योरिटी काउंसिल की इमरजेंसी बैठक हो रही है। ऐसी बैठक बहुत गंभीर परिस्थितियों में होती है। बैठक में ईरान के कुद्स कमांडर भी मौजूद हैं।

यह तस्वीर मंगलवार की है जब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के घर इस्माइल हानिये और इस्लामिक जिहाद के नेता जैद नखलेह पहुंचे थे।

यह तस्वीर मंगलवार की है जब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के घर इस्माइल हानिये और इस्लामिक जिहाद के नेता जैद नखलेह पहुंचे थे।

04:41 AM31 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

कतर में रहता था हानिये, ईरान में मौत

इस्माइल हानिये समेत हमास की पॉलिटिकल लीडरशिप 12 सालों से कतर में रह रही थी। कतर से हमास के संबंध अच्छे रहे हैं। हालांकि, 3 महीने पहले ये रिपोर्टे्स आने लगी थीं कि कतर जंग में मध्यस्थता से परेशान हो चुका था। इसके चलते हमास के नेता ओमान शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे थे।

04:32 AM31 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति ने इजराइल को हानिये की मौत का जिम्मेदार ठहराया

हमास के विरोधी संगठन फतह के नेता और फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हानिये की मौत पर विरोध जताया है। उन्होंने इजराइल को हानिये की मौत का जिम्मेदार ठहराया। चीन ने 8 दिन पहले ही फतह और हमास के बीच दोस्ती कराई थी। दोनों संगठनों ने जंग के बाद एक साथ फिलिस्तीन को चलाने का फैसला किया था।

04:28 AM31 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

बंधकों की सिक्योरिटी पर सवाल

फॉरेन पॉलिसी एक्सपर्ट बराक राविद के मुताबिक हानिये की मौत का हमास की कैद में इजराइली बंधकों पर बड़ा असर पड़ सकता है। हमास मिलिट्री ऑपरेशन का इंचार्ज याह्या सिनवार है, तो वहीं संगठन के सारे पॉलिटिकल और डिप्लोमेटिक फैसलों की जिम्मेदारी इस्माइल हानिये के पास थी। बंधकों की रिहाई और सीजफायर से जुड़े फैसले हानिये ही कर रहा था। उसके नहीं रहने से बंधकों की सिक्योरिटी खतरे में आ सकती है। अभी भी हमास के कब्जे में 100 से ज्यादा इजराइली बंधक हैं।

हमास की कैद में इजराइली बंधक की तस्वीरें।

हमास की कैद में इजराइली बंधक की तस्वीरें।

04:22 AM31 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

इजराइली मंत्री ने खुशी जताई, कहा- दुनिया के लिए अच्छा

हानिये की मौत की रिपोर्ट्स पर इजराइल अब तक चुप है। वहीं, इजराइली हेरिटेज मिनिस्टर अमीचाई एलियाहु ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, ‘दुनिया से गंदगी दूर करने का ये सही तरीका है। इन जैसों से निपटने के लिए पीस और सरेंडर एग्रीमेंट बेकार की बाते हैं। हानिये की मौत दुनिया को अच्छा बनाएगी।’

04:13 AM31 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

ईरानी चैनलों ने इजराइल को दोषी ठहराया

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक हानिये की हत्या की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। हालांकि, ईरानी सरकारी चैनलों ने इजराइल को दोषी ठहराना शुरू कर दिया है। हानिये मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान में था।

04:12 AM31 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने हानिये की मौत पर नहीं दिया रिएक्शन

व्हाइट हाउस ने कहा है कि उन्होंने हानिये की मौत की रिपोर्ट्स देखी हैं। हालांकि, फिलहाल इस पर कमेंट करने से इनकार कर दिया है। वहीं, ईरानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि हानिये की मौत की जांच शुरू हो गई है। हानिये कैसे मारा गया रात तक इसकी पुष्टि कर दी जाएगी।

04:09 AM31 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

अप्रैल में हानिये के 3 बेटे मारे गए थे

अप्रैल में इजराइली सेना ने गाजा के अल-शती कैंप के पास एक कार पर एयरस्ट्राइक की थी। इसमें इस्माइल हानिये के तीन बेटों, 3 पोतियों और एक पोते की मौत हो गई। इसकी पुष्टि खुद हानिये ने की थी।

04:08 AM31 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

हमास बोला- हानिये की मौत का बदला लेंगे

हमास के प्रवक्ता मूसा मजरूक ने इस्माइल हानिये की मौत पर कहा कि ये इजराइल की कायरना हरकत है। उसने कहा, ‘हानिये की मौत का बदला लिया जाएगा। उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी।’

मजरूक ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि इस्माइल हानिये की मौत एक बड़ी घटना है, लेकिन इससे इजराइल को कुछ हासिल नहीं होने जा रहा है।

मजरूक ने कहा कि हमास इतना मजबूत है कि इसके किसी भी नेता की मौत पर संगठन के काम पर असर नहीं पड़ेगा। उसने कहा कि हम यरूशलम को इजराइल से आजाद कराने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं।

04:06 AM31 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

इस्लामल हानिये कौन था?

हानिये हमास का पॉलिटिकल चीफ था। वह 2017 से हमास का चीफ पॉलिटिकल लीडर बना था। हमास में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई शूरा परिषद ने 2021 में उसे दोबारा चार साल के लिए चुना था। संगठन में उसे चुनौती देने वाला और कोई भी नहीं था, इसलिए वह निर्विरोध चुना गया। हानिये ने 1987 में हमास जॉइन किया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *