Ganapath Teaser Out | टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ का टीजर रिलीज, योद्धा बने एक्शन मोड में दिखे एक्टर

[ad_1]

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘गणपत: ए हीरो इज बॉर्न’ (Ganapath: A Hero Is Born) का टीजर आज, 29 सितंबर को रिलीज हो गया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। टीजर की शुरुआत टाइगर श्रॉफ के बैक शॉट से होती है। जिसमें वो ध्यान की मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं। जिसके बाद टीजर में भ्रष्टाचार की ऐसी दुनिया को दिखाया गया है जहां की न्याय व्यवस्था बिल्कुल खराब है। टाइगर इन्हीं मजबूर लोगों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ते दिखाई दे रहे हैं। टीजर में कृति सेनन का भी स्टंट देखने को मिल रहा है। वहीं अमिताभ बच्चन की भी झलक देखने को मिल रही है जो अपनी एक आंख में पट्टी बांधे नजर आ रहे हैं। विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गणपत: ए हीरो इज बॉर्न’ को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *