Turkey might enter Israel to help Palestinians, says President Erdogan | तुर्किये ने इजराइल पर हमले की धमकी दी: एर्दोगन ने कहा- हमें इसके लिए मजबूत बनना होगा; इजराइल बोला- सद्दाम हुसैन की मौत याद रखें

[ad_1]

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा कि लीबिया और नागोर्नो-कारबाख की तरह वे इजराइल पर हमला कर सकते हैं।

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने फिलिस्तीनियों के समर्थन में इजराइल पर हमला करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि तुर्किये पहले भी लीबिया और नागोर्नो-कारबाख में ऐसा कर चुका है।

इजराइल के कट्टर विरोधी रहे एर्दोगन ने रविवार को टीवी पर तुर्किये के डिफेंस सेक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि जैसा कि हमने बाकी देशों में किया है, वैसा हम इजराइल में भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसा न करने का कोई कारण नहीं है। हमें इतना मजबूत होना होगा कि हम ये कदम उठा सकें।

एर्दोगन ने अपने होमटाउन राइज में सत्ताधारी पार्टी AKP की बैठक में कहा कि तुर्किये को बहुत मजबूत बनना होगा ताकि इजराइल, फिलिस्तीन के साथ ये सब चीजें न कर सकें। तुर्किये गाजा में जंग की शुरुआत से ही इजराइल के हमलों का विरोध करता रहा है।

विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि एर्दोगन, सद्दाम हुसैन की राह पर चल रहे हैं। उन्हें उनका अंजाम याद रखना चाहिए।

विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि एर्दोगन, सद्दाम हुसैन की राह पर चल रहे हैं। उन्हें उनका अंजाम याद रखना चाहिए।

इजराइल नाराज, कहा- सद्दाम का अंत याद रखें
एर्दोगन की इस धमकी के बाद विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि एर्दोगन, सद्दाम हुसैन की राह पर चल रहे हैं। उन्हें बस उसका अंजाम याद रखना चाहिए कि इराक में क्या हुआ था और उसका अंत कैसे हुआ था।

इजराइल में विपक्षी नेता यायर लैपिड ने उनकी आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि एक तानाशाह बनने की हसरत रखने वाले एर्दोगन फिर से बड़बड़ा रहे हैं। हम उनकी धमकियों से नहीं डरेंगे। वे मिडिल ईस्ट के लिए एक खतरा हैं।

लैपिड ने कहा कि एर्दोगन की इजराइल के खिलाफ की गई बयानबाजी की निंदा की जानी जाहिए और हमास को समर्थन बंद करने के लिए उन्हें मजबूर किया जाना चाहिए। नीदरलैंड में विपक्ष के नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने एर्दोगन के बयान पर कहा कि वे पूरी तरह से पागल हो चुके हैं। अब समय आ गया है कि तुर्की को नाटो से निकाल बाहर किया जाए।

इजराइल में विपक्ष के नेता यायर लैपिड ने एर्दोगन को मिडिल ईस्ट के लिए खतरा बताया।

इजराइल में विपक्ष के नेता यायर लैपिड ने एर्दोगन को मिडिल ईस्ट के लिए खतरा बताया।

नागोर्नो-कारबाख का तुर्किये को समर्थन, भेजे हथियार
नागोर्नो-कारबाख पर फिलहाल अजरबैजान का कब्जा है। नागोर्नो-कारबाख इलाका 20 साल से भी ज्यादा समय से आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच विवाद का कारण बना हुआ है। तुर्किये, नागोर्नो-कारबाख मुद्दे पर अजरबैजान का समर्थ करता है।

तुर्किये नागोर्नो-कारबाख पर कब्जा बनाए रखने के लिए अजरबैजान को मिलिट्री सपोर्ट भी मुहैया कराता है। हालांकि तुर्किये पहले कहता था कि नागोर्नो-कारबाख जंग में वह शामिल नहीं है लेकिन पिछले साल उसने माना था कि वह अजरबैजान का समर्थन करने के लिए उसे मिलिट्री ट्रेनिंग और हथियार दे रहा है।

सितंबर 2020 में हुए जंग में तुर्किये में आर्मेनिया में लड़ने के लिए सैकड़ों भाड़े के सीरियाई लड़ाके भेजे थे। इसी साल तुर्किये ने लीबिया तख्तापलट रोकने के लिए सरकार के समर्थन में कई सैनिकों को भेजा था। लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुलहामिद अल-दबीबा को तुर्की का समर्थन मिला हुआ है।

वॉर कैबिनेट की बैठक में नेतन्याहू को हिजबुल्लाह के हमले का जवाब देने का अधिकार दिया गया।

वॉर कैबिनेट की बैठक में नेतन्याहू को हिजबुल्लाह के हमले का जवाब देने का अधिकार दिया गया।

वॉर कैबिनेट की बैठक पूरी, नेतन्याहू को फ्री हैंड मिला
आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने शनिवार को इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स में एक फुटबॉल मैदान पर हमला किया था। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे थे, जिनकी उम्र 10-20 साल के बीच है।

इस हमले का जवाब देने के लिए पीएम नेतन्याहू ने रविवार को तेल अवीव में वॉर कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। ये बैठक 4 घंटे तक चली। इसमें नेतन्याहू को इस हमले का जवाब देने के लिए फ्री हैंड मिला है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक हिजबुल्लाह के हमले का जवाब कैसे और कब दें, इसका अधिकार इजराइली प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री योव गैलेट को दिया है।

इजराइल पर हिजबुल्लाह की 10 महीने में सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक:12 की मौत, इनमें ज्यादातर बच्चे

ईरान समर्थक आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल पर पिछले करीब 10 महीने का सबसे बड़ा हमला किया है। आतंकी संगठन ने शनिवार को लेबनान से गोलन हाइट्स के फुटबॉल ग्राउंड पर रॉकेट दागे। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 30 घायल हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं, जिनकी उम्र 10-20 साल के बीच है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

एर्दोगन बोले- नेतन्याहू को अल्लाह के पास भेजो, इजराइल का जवाब- कोई भगवान हमास के दोस्तों की नहीं सुनेगा

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर दिए बयान के बाद इजराइल ने तुर्किये से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। एर्दोगन ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नेतन्याहू को अल्लाह के पास भेजने की बात कही थी। इजराइल ने नेतन्याहू के बयान पर पलटवार किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *