Pakistan Divorce Case; Woman’s Legs Chopped Off | Father Chacha | पाकिस्तान में पिता-चाचा ने कुल्हाड़ी से महिला के पैर काटे: पति की मारपीट से परेशान थी, तलाक की अर्जी लगाने पर परिजनों ने किया हमला

[ad_1]

कराची2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में पति को तलाक देने की बात पर महिला के परिवालों ने ही उसके दोनों पैर काट डाले।

पाकिस्तान में सिंध के नौशारोफरोज जिले में पिता और चाचा ने एक शादीशुदा महिला के दोनों पैर कुल्हाड़ी से काट दिए। पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक, सोबिया नाम की महिला अपने पति से तलाक लेना चाहती थी। इसके लिए उसने अर्जी भी लगा दी थी।

सोबिया ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे रोज मारता-पीटता था। वह कोई नौकरी नहीं करता था और न ही घर पर उनके दो बच्चों की देखभाल करता था। इससे परेशान होकर सोबिया ने उसे तलाक देने की बात कही। यही बात उसने अपने परिवार वालों को भी बताई।

लेकिन, सोबिया के परिजनों ने उसका साथ नहीं दिया। उन्होंने बेटी पर खानदान को बदनाम करने का आरोप लगाया। जब शुक्रवार को महिला कराची में ससुराल वालों से परेशान होकर घर पहुंची तो उसके पिता सैयद मुस्तफा शाह और उसके चाचा सैयद कुर्बान शाह, एहसान शाह, शाह नवाज और मुश्ताक शाह ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

सोबिया ने बताया कि उसका पति उसे रोज मारता था। (फाइल)

सोबिया ने बताया कि उसका पति उसे रोज मारता था। (फाइल)

तलाक लेने पर परिवार ने बदनाम करने का आरोप लगाया
महिला के परिजन उसे खून से लथपथ छोड़ घटनास्थल से फरार हो गए। पीड़िता के चिल्लाने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि सोबिया ने कई बार अपने परिजनों को पति के मारने-पीटने के बारे में बताया था। लेकिन उन्होंने हर बार उसकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया।

इसके बाद जब महिला ने तलाक लेने की अर्जी लगाई तो उसके परिजन उससे नाराज हो गए। उन्होंने सोबिया से कहा था कि वह तलाक लेकर पूरे परिवार की बेइज्जती करवा रही है। नौशारोफरोज के पुलिस अधीक्षक ने महिला को सुरक्षा देने का वादा किया है। पुलिस ने महिला के पिता सैयद मुस्तफा शाह को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी अभी फरार हैं।

एक दिन पहले हाफिजाबाद में एक महिला से गैंग रेप हुआ था
इससे एक दिन पहले गुरुवार को पंजाब प्रांत के हाफिजाबाद जिले में एक महिला से उसके पति और तीन साल की बेटी के सामने बंदूक की नोक पर गैंगरेप किया। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, महिला हाफिजाबाद से चिनियट जा रही थी, तभी तीन तीन लुटेरों ने उन्हें रोक लिया।

लुटेरे महिला, उसके पति और बेटी को खेत में ले गए, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 2 आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान में नाबालिग की 72 साल के शख्स से शादी:पिता ने 5 लाख रुपए में 12 साल की बेटी को बेचा, दूल्हा गिरफ्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पिता ने अपनी 12 साल की बेटी की शादी 72 साल के बूढ़े शख्स से करने की कोशिश की। पाकिस्तानी मीडिया एरी न्यूज के मुताबिक, पुलिस ने समय से उनके घर पहुंचकर निकाह को रोक दिया और दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *