Rakht Brahmand: सामंथा से होगा ‘गुड्डू भैया’ का सामना, 6 पार्ट में बनेगी सीरीज, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

[ad_1]

नई दिल्ली. अली फजल के फैंस के लिए गुड न्यूज है. अली फजल नई सीरीज ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ लेकर आ रहे हैं. इस सीरीज में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु भी हैं. सामंथा अली फजल को जबरदस्त टक्कर देने वाली हैं. इस सीरीज को Raj & DK की जोड़ी प्रोड्यूस करने वाली है. सीरीज में सामंथा-अली के अलावा आदित्य रॉय कपूर और वामिका गब्बी भी हैं. बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग बेहद जल्द शुरू होगी. मेकर इसे ओटीटी पर हिट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. सीरीज को 6 पार्ट में रिलीज करने का प्लान किया गया है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, Raj & DK आने वाली सीरीज ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ को 6 पार्ट में बनाएंगे. पहले पार्ट की शूटिंग अगले हफ्ते शुरू कर दी जाएगी. अली इस प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इस प्रोजेक्ट की शूटिंग के साथ ही साथ अली अपनी अन्य प्रोजेक्ट की भी शूटिंग करेंगे. इस सीरीज की शूटिंग अगले हफ्ते से मुंबई में शुरू हो जाएगी. मुंबई के अलावा इस सीरीज को देश के कई दूसरे हिस्सों में भी शूट किया जाएगा. यह 2025 के अंत तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

अली फजल की आने वाली फिल्म
बता दें कि ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ के अलावा अली फजल के पास और कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं. इस लिस्ट में अनुराग बसु की ‘मेट्रो… इन दिनों’, ‘लाहौर 1947’ और ‘ठग लाइफ’ जैसी फिल्में शामिल है. इससे पहले अली को वेब सीरीज मिर्जापुर 3 में देखा गया था. इस सीरीज में उनकी एक्टिंग देख हर कोई उनका कायल हो गया. गुड्डा भैया के रोल में अली फजल ने वकाई में कहर बरपा दी थी.

शादी के दो साल बाद पेरेंट्स बने अली -ऋचा
आपको ये भी बता दें कि अली फजल इन दिनों अपने पैरेंट्हुड पल को इंजॉय कर रहे हैं. हाल ही में उनकी वाइफ एक्ट्रेस ऋचा चढ्ढा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. ऋचा ने 16 जुलाई को बेटी को जन्म दिया, लेकिन इसका खुलासा उन्होंने 18 जुलाई को किया था. कपल 4 अक्टूबर 2022 को लखनऊ में शादी के बंधन में बंधे थे.

FIRST PUBLISHED : July 25, 2024, 16:55 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *