[ad_1]
![]()
मुंबई : हॉलीवुड (Hollywood) की फेमस फ्रैंचाइजी फिल्म ‘हैरी पॉटर’ (Harry Potter) फेम एक्टर सर माइकल गैंबोन (Sir Michael Gambon) को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे। सर माइकल गैंबोन का हाल ही में निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। एक्टर आखिरी समय में निमोनिया से पीड़ित चल रहे थे। जिसके लिए उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।
एक्टर के निधन की जानकारी उनके फैमिली वालों ने दी है। सर माइकल गैंबोन अपने पीछे अपनी पत्नी लेडी गैंबोन और बेटे फर्गस को छोड़ गए हैं। सर माइकल के निधन की खबर से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बता दें कि सर माइकल गैंबोन ने फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में प्रोफेसर एल्बस डंबलडोर (Professor Albus Dumbledore) की भूमिका निभाया था।
यह भी पढ़ें
‘कोर्डेलिया’ थी आखिरी फिल्म
सर माइकल गैंबोन ‘हैरी पॉटर’ सीरीज के 8 में से 6 फिल्मों में नजर आए थे। ‘हैरी पॉटर’ के पहले की दो फिल्मों में रिचर्ड हैरिस ने डंबलडोर का रोल प्ले किया था। जिसके निधन के बाद सर माइकल गैंबोन ने आखिरी फिल्म तक डंबलडोर का किरदार निभाया था। सर माइकल गैंबोन ने थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद 1965 में उन्होंने ‘ओथेलो’ से फिल्म डेब्यू किया था। जिसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आए। जिसमें ‘द किंग्स स्पीच’, ‘ओपन रेंज’, ‘लेयर केक’ और ‘स्लीपी हैलो’ जैसी कई फिल्में शामिल है। सर माइकल गैंबोन साल 2012 में सैमुअल बेकेट के प्ले ‘ऑल दैट फॉल’ में भी नजर आए थे। उनकी आखिरी फिल्म 2019 में रिलीज हुई ‘कोर्डेलिया’ थी।
[ad_2]
Source link
