घर की 3 महिलाओं के बीच में फंस जाते हैं अभिषेक बच्चन? सवाल पर बोले- ‘मां और वो…’, तलाक की अफवाहों के बीच VIDEO वायरल

[ad_1]

नई दिल्ली. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचने के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय सुर्खियों में हैं. कुछ दिनों पहले, अभिषेक ने भी तलाक की कठिनाइयों के बारे में एक पोस्ट को लाइक करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी, जिससे उनके और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर एक बार फिर से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक मां जया बच्चन, बहन श्वेता बच्चन नंदा और पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच फंसने को लेकर बात कर रहे हैं.

ऐश्वर्या राय बच्चन की पति अभिषेक बच्चन और पूरे बच्चन परिवार क्या तनतनी चल रही है. ये सवाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. बच्चन परिवार ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी हैं. वहीं, इन चर्चाओं के बीच अमिताभ बच्चन के क्रिप्टिक लोगों का ध्यान केद्रिंत कर रहा है. इन सबके बीच अभिषेक बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने परिवार और पत्नी के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं.

तलाक की अफवाहों के बीच वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहा वीडियो एक थ्रोबैक इंटरव्यू से है. दरअसल, करण जौहर के शो कॉफी विद करण के एक पुराने एपिसोड में अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ पहुंचे थे. इस दौरान करण ने अभिषेक से पूछा क्या वह अपने परिवार और अपनी नई पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच अपना समय संतुलित करने की कोशिश करते समय कभी ‘टूटा हुआ’ महसूस करते हैं?

जब करण ने पूछा था सवाल
करण ने आगे सवाल किया, ‘अभिषेक, क्या आपको कभी ऐसा लगता है कि आप अपने जीवन में तीन महिलाओं के बीच फंस गए हैं?’ क्योंकि आप जानते हैं, आपके पास जया आंटी हैं, जिनके आप आंखों का तारा हैं. श्वेता बच्चन के लिए जिंदगी हैं और अब आपके जीवन में एक और महिला है. क्या आपने कभी महसूस किया है कि इन महिलाओं के बीच में आपको एक्टिंग करने की जरूरत है?



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *