Microsoft Outage Worldwide Impact Photos; India US Britain | Airport Trains TV | माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन, असर को 20 PHOTOS में देखें: बैंक, टीवी सर्विसेज प्रभावित, एयरपोर्ट-ट्रेन स्टेशन पर फंसे लोग; न्यूजीलैंड की संसद में काम रुका

[ad_1]

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुनियाभर के 20 से ज्यादा देशों में तकनीकी सेवाएं ठप हो गई हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी की वजह से शुक्रवार को दुनियाभर में तकनीकी सेवाएं ठप पड़ गई हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी समेत 20 से ज्यादा देशों में मेडिकल सर्विसेज और बैंक में काम नहीं हो पा रहा है। टीवी चैनल्स, रेडियो, ट्रेन स्टेशन्स पर भी कामकाज रुक गया है।

अमेरिका, ब्रिटेन और भारत जैसे कई देशों में 1 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। वहीं 3 हजार विमानों ने देरी से उड़ान भरी। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फिलहाल 6 एयरलाइंस तकनीकी दिक्कत का सामना कर रही हैं। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ सेवाएं रुक गई हैं।

सेवाएं ठप होने की वजह से आम लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। अमेरिका में लोग इमरजेंसी नंबर 911 को कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रहे हैं। ब्रिटेन में लोग छोटे बच्चों के साथ 3 घंटों से एयरपोर्ट पर लाइन में लगे हुए हैं। पूरे ब्रिटेन में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिम्मेदार नेशनल हेल्थ सर्विस कंप्यूटर एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।

वहीं ब्रिटेन में कई स्टोर्स पर कार्ड पेमेंट सिस्टम भी ठप पड़ गया है। पेमेंट न होने के वजह से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेरिस ओलंपिक कमेटी की तरफ से भी आईटी सिस्टम में दिक्कत की जानकारी दी गई है। वहीं न्यूजीलैंड की संसद में भी काम रुक गया है।

20 तस्वीरों के जरिए देखिए कि पूरी दुनिया में तकनीकी सेवाएं ठप होने से क्या असर पड़ रहा है…

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप पड़ने के बाद कम्प्यूटर पर ये मैसेज फ्लैश हुआ।

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप पड़ने के बाद कम्प्यूटर पर ये मैसेज फ्लैश हुआ।

बर्लिन एयरपोर्ट पर सेवाएं ठप होने के बीच एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लग गई।

बर्लिन एयरपोर्ट पर सेवाएं ठप होने के बीच एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लग गई।

साउथ कोरिया में फ्लाइट्स को रोक दिया गया है। इस बीच कई लोग एयरपोर्ट पर अपनी उड़ानों का इंतजार करते दिखे।

साउथ कोरिया में फ्लाइट्स को रोक दिया गया है। इस बीच कई लोग एयरपोर्ट पर अपनी उड़ानों का इंतजार करते दिखे।

पूरे यूरोप के एयरपोर्ट्स में फ्लाइट सेवाएं ठप हो गई हैं।

पूरे यूरोप के एयरपोर्ट्स में फ्लाइट सेवाएं ठप हो गई हैं।

अमेरिका की फ्रंटियर एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों को रोक दिया है।

अमेरिका की फ्रंटियर एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों को रोक दिया है।

ब्रिटेन के न्यूज चैनल स्काई न्यूज का टेलिकास्ट भी बंद हो गया है।

ब्रिटेन के न्यूज चैनल स्काई न्यूज का टेलिकास्ट भी बंद हो गया है।

माइक्रोसॉफ्ट बोला- क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म में आई दिक्कत
दुनिया भर से तकनीकी समस्याएं सामने आने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने बयान जारी कर बताया कि उनके क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म में शाम 5 बजकर 56 मिनट पर समस्या शुरू हुई। इसके चलते उससे जुड़े सिस्टम प्रभावित हुए हैं।

BBC के मुताबिक इस समस्या का समाधान आसान नहीं है। इसे किसी सेंट्रल कमांड से ठीक नहीं किया जा सकता है। इसे सुधारने के लिए हर एक कम्पयूटर सिस्टम को रिबूट करना होगा।

क्या है क्लाउड कंप्यूटिंग
क्लाउड कंप्यूटिंग एक ऐसी कंप्यूटर सुविधा है जिसमें सर्वर, स्टोरेज, डेटाबेस, नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस सेवाएं मिलती है। इन सेवाओं के लिए ग्राहकों के कंप्यूटर को क्लाउड सर्वर से इंटरनेट के जरिए जोड़ा जाता है। सेवाओं के बदले में ग्राहकों को भुगतान करना होता है। इंटरनेट के माध्यम से मिलने वाली इन सेवाओं का मकसद तेज और आसान तरीके से सुविधाओं को प्रदान करना होता है।

एक साथ कैसे ठप पड़ गई दुनिया की तकनीक?
अमेरिकी मीडिया हाउस न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक समस्या क्राउड स्ट्राइक नाम की एक कंपनी के चलते हुई है। ये साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी कंपनी है। माइक्रोसॉफ्ट इसकी सेवाएं लेता है।

इसका सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। ताकि सिस्टम को हैकर्स और किसी भी तरह की घुसपैठ से बचाया जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक समस्या तब शुरू हुई जब क्राउस स्ट्राइक सॉफ्टवेयर अपडेट कर रहा था।

ग्लोबल आउटेज के बीच लंदन की ग्रेट नॉर्दर्न ट्रेन में नॉट इन सर्विसेज का मैसेज फ्लैश हुआ।

ग्लोबल आउटेज के बीच लंदन की ग्रेट नॉर्दर्न ट्रेन में नॉट इन सर्विसेज का मैसेज फ्लैश हुआ।

लंदन में तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेनों को रोक दिया गया है। ऐसे में लोग स्टेशन पर इंतजार करते दिखे।

लंदन में तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेनों को रोक दिया गया है। ऐसे में लोग स्टेशन पर इंतजार करते दिखे।

कई स्टोर्स और एटीएम में एक पर्चे पर लिखकर सेवाएं बंद होने की जानकारी दी गई।

कई स्टोर्स और एटीएम में एक पर्चे पर लिखकर सेवाएं बंद होने की जानकारी दी गई।

सर्च वेबसाइट बिंग ने भी काम करना बंद कर दिया है। वेबसाइट पर यह मैसेज फ्लैश किया जा रहा है।

सर्च वेबसाइट बिंग ने भी काम करना बंद कर दिया है। वेबसाइट पर यह मैसेज फ्लैश किया जा रहा है।

ब्रिटेन के ग्रॉसरी स्टोर्स पर मैसेज लगाकर कार्ड से पेमेंट न करने की गुजारिश की जा रही है।

ब्रिटेन के ग्रॉसरी स्टोर्स पर मैसेज लगाकर कार्ड से पेमेंट न करने की गुजारिश की जा रही है।

करेंसी एक्सचेंज में भी रिकवरी और मेंटेनेंस से जुड़ा मैसेज फ्लैश किया गया।

करेंसी एक्सचेंज में भी रिकवरी और मेंटेनेंस से जुड़ा मैसेज फ्लैश किया गया।

लंदन के ल्यूटन हवाई अड्डा में लोग जमीन पर बैठकर सेवाएं शुरू होने का इंतजार करते दिखे।

लंदन के ल्यूटन हवाई अड्डा में लोग जमीन पर बैठकर सेवाएं शुरू होने का इंतजार करते दिखे।

ब्रिटेन में कई स्टोर्स पर कार्ड पेमेंट सिस्टम ठप पड़ गया है।

ब्रिटेन में कई स्टोर्स पर कार्ड पेमेंट सिस्टम ठप पड़ गया है।

लॉस एंजिल्स के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लोग विमान का इंतजार करते-करते सो गए।

लॉस एंजिल्स के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लोग विमान का इंतजार करते-करते सो गए।

सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डा के टर्मिनल 1 पर लोग परिवारों के साथ फ्लाइट्स शुरू होने का इंतजार करते दिखे।

सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डा के टर्मिनल 1 पर लोग परिवारों के साथ फ्लाइट्स शुरू होने का इंतजार करते दिखे।

अमेरिका के कई स्टोर्स के दरवाजों पर भी पर्चे पर तकनीकी दिक्कत का मैसेज लिखकर लगाया गया है।

अमेरिका के कई स्टोर्स के दरवाजों पर भी पर्चे पर तकनीकी दिक्कत का मैसेज लिखकर लगाया गया है।

ऐम्स्टरडैम के एयरपोर्ट पर भी लोग सेवाएं फिर शुरू होने का इंतजार करते दिखे।

ऐम्स्टरडैम के एयरपोर्ट पर भी लोग सेवाएं फिर शुरू होने का इंतजार करते दिखे।

हॉन्गकॉन्ग के एयरपोर्ट पर कर्मचारी पेपर पर फ्लाइट की जानकारी लिखकर यात्रियों को बताते नजर आए।

हॉन्गकॉन्ग के एयरपोर्ट पर कर्मचारी पेपर पर फ्लाइट की जानकारी लिखकर यात्रियों को बताते नजर आए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *