- आज दुनियाभर के माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को अपने कम्प्यूर और लैपटॉप में विंडोज (Windows) की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कम्प्यूटर और लैपटॉप ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) की प्रॉब्लम फेस कर रहे हैं।
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में BSOD प्रॉब्लम आई
आज दुनियाभर के माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को अपने कम्प्यूर और लैपटॉप में विंडोज (Windows) की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कम्प्यूटर और लैपटॉप ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) की प्रॉब्लम फेस कर रहे हैं। जिसके चलते सिस्टम कई बार रिस्टार्ट हो रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का काम करना मुश्किल हो गया है। इस मामले में साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने एक अपडेट जारी किया था जिसके बाद MS विंडोज पर चलने वाले सभी कंप्यूटर्स और लैपटॉप अचानक क्रैश कर रहे हैं। लैपटॉप काम करते हुए अचानक से बंद हो रहा है। स्क्रीन पर एक मैसेज आ रहा है जिसमें लिखा है- ‘कम्प्यूटर प्रॉब्लम में है। इसे रीस्टार्ट की जरूरत है।’ इस प्रोसेस को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) बताया गया है।
माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को क्या-क्या प्रॉब्लम आ रहीं?
>> माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में आई इस प्रॉब्लम का असर कंपनी से जुड़ी कई सर्विसेज पर हुआ है। यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट 360, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, माइक्रोसॉफ्ट टीम, माइक्रोसॉफ्ट Azure, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर और माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड-पावर्ड सर्विस में प्रॉब्लम फेस करना पड़ रही है।
>> माइक्रोसॉफ्ट 365 में खराबी की 900 से ज्यादा रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। 74% यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं 36% यूजर्स को ऐप में प्रॉब्लम आ रही है। इसके अवाला भी कंपनी से जुड़े अन्य प्लेटफॉर्म पर प्रॉब्मल की बातें सामने आ रही हैं।
एयरलाइंस चेक-इन सिस्टम भी डाउन
माइक्रोसॉफ्ट की BSOD प्रॉब्लम का असर देश भर की कई एयरलाइंस कंपनियों पर भी हुआ है। दरअसल, इस समस्या के चलते देश भर में इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट एयरलाइनों के चेक-इन सिस्टम डाउन हो गए। गोनाउ (GoNow) ने कहा कि सुबह 10:45 बजे से चेक-इन सिस्टम में ग्लोबली प्रॉब्लम आ रही है।एयरलाइंस इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम कर रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि कि टर्मिनल-3 पर उड़ान सेवाओं पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है, लेकिन टर्मिनल-2 पर इसका असर दिख रहा है। एयरलाइंस कंपनियां मैनुअल प्रोसेस को फॉलो कर रही हैं।