Dubai princess gives triple talaq to her husband | दुबई की प्रिंसेस ने पति को तीन तलाक दिया: इंस्टाग्राम पर लिखा- आप दूसरों के साथ व्यस्त, मैं आपको तलाक देती हूं

[ad_1]

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दुबई के शासक मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शेखा माहरा बिन्त ने अपने पति शेख माना को तीन तलाक दे दिया है। माहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंग्रेजी में पोस्ट करते हुए लिखा कि आप दूसरे लोगों के साथ व्यस्त है। मैं हमारे तलाक का ऐलान करती हूं। अपना ध्यान रखिए, आपकी पूर्व पत्नी।

माहरा ने अपने पति शेख माना को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। इसके अलावा माहरा ने पति के साथ पोस्ट की सारी तस्वीरों को भी हटा लिया है।

दो महीने पहली ही बेटी का जन्म हुआ
पिछले साल निकाह के पांच महीने बाद उन्होंने अपने गर्भवती होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। उन्होंने अपने अल्ट्रासाउंड स्कैन की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा था कि केवल हम तीन।
उन्होंने इसी साल मई अपने बेटी को जन्म दिया है। माहरा ने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म के समय का फोटो भी अपलोड किया था। इस फोटो में उनके पति उनके साथ दिखाई दिए थे। उन्होंने अपनी बेटी का नाम हिंद रखा है। माहरा ने पोस्ट में बेटी के जन्म को सबसे यादगार अनुभव बताया था। साथ ही अस्पताल के डॉक्टर्स और कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया था।

पिछले साल हुई थी शेखा माहरा की शादी
शेखा माहरा का जन्म 1994 में हुआ था। 30 साल की शेखा माहरा ने पिछले साल मई में अपने से 4 साल छोटे शेख माना के साथ शादी की थी। शेख माना एक उद्यमी है जिनेक कई सारे वेंचर्स हैं। इनमें अलबरादा ट्रेडिंग, दुबई टेक, जीसीआई रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी और एमएम ग्रुप ऑफ कंपनीज शामिल हैं। इसके अलावा वो एक ट्रेवलर भी है।

शेखा माहरा की पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन
माहरा से जुड़े कुछ लोगों ने दावा किया है कि शेखा माहरा ने तलाक नहीं दिया है। उनका अकाउंट हैक हो गया है। वही, माहरा के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने उनका सपोर्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा है- राजकुमारी शेखा माहरा के साहस और बहादुरी को सलाम। यह जिंदगी का एक दौर है। इसमें अच्छाई भी मिलेगीं और कड़वाहट भी। जिंदगी किसी के लिए नहीं रुकती।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *