12 Maoists Killed In 6-hour Encounter In Maharashtra’s Gadchiroli – Amar Ujala Hindi News Live

12 Maoists Killed In 6-Hour Encounter In Maharashtra's Gadchiroli

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media

विस्तार


महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। करीब छह घंटे तक चली मुठभेड़ में 12 माओवादियों को मार गिराए जाने की खबर है। गढ़चिरौली के एसपी नीलोत्पल ने बताया कि दोपहर में भारी गोलीबारी शुरू हुई और देर शाम तक रुक-रुक कर 6 घंटे से ज्यादा समय तक जारी रही। इलाके की तलाशी में अब तक 12 माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। इस बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं राज्य सरकार की ओर से गढ़चिरौली पुलिस को 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करता हूं।

Trending Videos

उन्होंने बताया कि अब तक तीन AK47, दो INSAS, एक कार्बाइन, एक SLR समेत 7 ऑटोमोटिव हथियार बरामद किए गए हैं। मरने वाले माओवादियों में टिपागड़ दलम के इंचार्ज डीवीसीएम लक्ष्मण आत्राम उर्फ विशाल आत्राम की पहचान की गई है। माओवादियों की पहचान और इलाके की तलाशी जारी है। C60 के एक PSI और एक जवान को गोली लगी है। वे खतरे से बाहर हैं, उन्हें निकाल लिया गया है और नागपुर भेज दिया गया है।

इससे पहले बताया गया था कि गढ़चिरौली के पुलिस स्टेशन झारवंडी अंतर्गत छिंदभट्टी और पीवी 82 (जिला कांकेर पुलिस स्टेशन बांदे का सीमा क्षेत्र) के बीच जंगल में दोपहर 1:30 से 2:00 बजे के बीच सी-60 महाराष्ट्र पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस सी-60 पार्टी के सब इंस्पेक्टर सतीश पाटिल के बाएं कंधे में गोली लगी। घायल सब इंस्पेक्टर को हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *