PM Modi became the leader with the most followers | सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले नेता बने पीएम मोदी: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 100 मिलियन से ज्यादा लोगों ने फॉलो किया, इंस्टाग्राम पर भी 91.2M फॉलोअर्स

[ad_1]

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नरेंद्र मोदी ने 2009 में X (तब ट्विटर) जॉइन किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल नेता बन गए हैं। PM के फॉलोअर्स का आंकड़ा 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा हो गया है। पिछले 3 साल में नरेंद्र मोदी को 30 मिलियन (3 करोड़) नए लोगों ने फॉलो किया है।

नरेंद्र मोदी ने 2009 में X (तब ट्विटर) जॉइन किया था। वहीं, मेटा की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी पीएम मोदी के 91.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यहां पीएम किसी को फॉलो नहीं करते हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने अभी तक 806 पोस्ट किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने X हैंडल पर 2671 लोगों को फॉलो करते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने X हैंडल पर 2671 लोगों को फॉलो करते है।

इन ग्लोबल लीडर्स से आगे निकले मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – 100 मिलियन
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन – 38.1 मिलियन
  • पोप फ्रांसिस – 18.5 मिलियन
  • दुबई शासक शेख मोहम्मद – 11.2 मिलियन

इन भारतीय नेताओं से आगे हैं मोदी

  • राहुल गांधी – 26.4 मिलियन
  • अरविंद केजरीवाल – 27.5 मिलियन
  • अखिलेश यादव – 19.9 मिलियन
  • ममता बनर्जी – 7.4 मिलियन
  • लालू प्रसाद – 2.9 मिलियन
  • शरद पवार – 2.9 मिलियन

इन एथलीटों और मशहूर सेलिब्रिटीज से भी आगे निकले मोदी

  • टेलर स्विफ्ट – 95.3 मिलियन
  • लेडी गागा – 83.1 मिलियन
  • किम कार्दशियन – 75.2 मिलियन
  • विराट कोहली – 64.1 मिलियन
  • नेमार जूनियर – 63.6 मिलियन
  • लेब्रॉन जेम्स – 52.9 मिलियन

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *