Yuvraj Singh all time playing XI no place MS Dhoni Rohit Sharma Virat Kohli Sachin Tendulkar Andrew Flintoff included – युवराज सिंह की ऑल टाइम प्लेइंग XI में धोनी को जगह नहीं, रोहित-कोहली और सचिन समेत फ्लिंटॉफ शामिल, Cricket News

ऐप पर पढ़ें

Yuvraj Singh all time playing XI- टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का खिताब जीताने वाले कप्तान युवराज सिंह ने अपनी ऑल टाइम फेवरेट प्लेइंग XI चुनी है। अपनी इस टीम में उन्होंने सचिन तेंदुलकर समेत शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गजों को जगह दी है। इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को भी चुना है। मगर युवी ने अपनी इस टीम में भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जीताने वाले कप्तान एमएस धोनी को नहीं चुना है। युवराज की ऑल टाइम प्लेइंग XI में इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ भी हैं जिनके साथ उनकी भिड़ंत 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी।

यशस्वी जायसवाल ने दिए फैंस के सवालों के जवाब, बोले- जब भी मुझे मौका मिलेगा, मैं… 

टीवी एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शेफाली बग्गा के साथ एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने अपनी ऑल टाइम प्लेइंग XI में सबसे पहले सचिन तेंदुलकर का नाम लिया। उन्होंने उनके साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को भी चुना।

नंबर-3 पर उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीताने वाले रोहित शर्मा और नंबर-4 पर विराट कोहली को रखा है।

अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे में रच दिया इतिहास, रोहित-कोहली और हार्दिक जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए ये काम

5वें और 6ठें नंबर पर उन्होंने दो विदेशी खिलाड़ी एबी डी विलियर्स और एडम गिलक्रिस्ट को चुना है। गिलक्रिस्ट उनकी टीम में विकेट कीपर की भूमिका अदा करेंगे। इस वजह से युवी ने धोनी को टीम में जगह नहीं दी है।

नंबर-7 और 8 पर उन्होंने दो लीजेंड्री स्पिनर शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन को चुना है। वहीं बचे तीन खिलाड़ियों में उन्होंने वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा और एंड्रयू फ्लिंटॉफ को जगह दी है।

इरफान पठान का पाकिस्तान के खिलाफ विक्ट्री सेलिब्रेशन देख गदगद हो जाएगा आपका भी दिल, भारत बना WCL चैंपियन

बता दें, युवराज सिंह की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का खिताब जीता है। युवी ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा था, हालांकि वह फाइनल में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *