‘कल्कि 2898 एडी’ ने 15 दिन में ही शाहरुख खान की ‘पठान’ को दी शिकस्त, अमिताभ बच्चन ने मनाया जश्न, बोले – ‘शानदार’

[ad_1]

नई दिल्ली.  प्रभास की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स-ऑफिस पर मजबूती से पैर जमाए हुए है. ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉलीवुड की पहली ऐसी साइंस फिक्शन फिल्म है. फिल्म को मिल रहे दर्शकों के प्यार से मेकर्स का हौसला बढ़ा है और अब वह सीक्वल की तैयारी में जुट गए हैं. अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ को बॉलीवुड की अबतक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है. फिल्म 600 करोड़ रुपए के मेगा बजट में बनी है.

15 दिन पहले रिलीज हुई इस साइंस फिक्शन फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कारनामा कर दिखाया है. ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 15 दिन के अंदर पिछले साल आई शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ को पीछे छोड़ दिया है. अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर एक्स पर पोस्ट साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *