50 lakh robbery in the capital Delhi | ज्वेलरी शॉप में तीन लुटेरों ने बंदूक की नोक पर वारदात को अंजाम दिया, दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई घटना

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश की राजधानी दिल्ली में चोरों के हौसले बुलंद हैं। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में तीन लुटेरों ने बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े लगभग 50 लाख रुपए के गहने लूट लिए। तीनों बदमाशों ने महज डेढ़ मिनट मे वारदात को अंजाम दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक ये घटना 27 सितंबर की है। दो बदमाशों ने हेलमेट से अपना चेहरा ढका हुआ था वहीं एक बदमाश ने गमछा पहन रखा था। वारदात के दौरान दुकान में स्टाफ के अलावा ग्राहक भी मौजूद थे। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *