[ad_1]
![]()
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस होटल में ग्रैंड तरीके से शादी रचाई है। शादी के बंधन में बंधने के बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वेडिंग तस्वीरें शेयर की। जिसमें एक्ट्रेस आइवरी कलर का लहंगा पहने, मांग में सिन्दूर, हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहने काफी जच रही थीं। वहीं क्रीम कलर की शेरवानी में राघव भी हैंडसम लग रहे थे।
परिणीति ने वेडिंग तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “ब्रेकफास्ट टेबल पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहा था.. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे.. हमारा हमेशा के लिए अब शुरू होता है।” 25 सितंबर की देर शाम को परिणीति अपने पति राघव संग दिल्ली में अपने ससुराल पहुंची। परिणीति ने अब अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी चाहने वालों से मिले प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कही हैं।
यह भी पढ़ें
परिणीति चोपड़ा ने लिखा स्पेशल थैंक्स नोट
परिणीति चोपड़ा ने अपने सभी चाहने वालों का धन्यवाद करते हुए एक स्पेशल नोट भी लिखी हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “राघव और मैं एक पल निकालकर आपको तहे दिल से धन्यवाद कहना चाहते थे। हम प्यार और हार्दिक शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, हमें व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक संदेश का जवाब देने का मौका नहीं मिला होगा (जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं, जीवन एक बवंडर है), कृपया जान लें कि हम अपने दिल में खुशी के साथ सब कुछ पढ़ रहे हैं।
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) September 27, 2023
‘मिशन रानीगंज’ में आएंगी नजर
उन्होंने आगे लिखा, “जैसा कि हम एक साथ इस खूबसूरत यात्रा पर निकल रहे हैं, हमारे लिए यह जानना बहुत मायने रखता है कि आप सभी हमारे साथ खड़े हैं। आपका प्यार और आशीर्वाद वास्तव में अमूल्य है, और हम इससे अधिक आभारी नहीं हो सकते। प्यार, परिणीति और राघव।” परिणीति के इस थैंक्स पोस्ट पर फैंस से लेकर राजनेता और सेलेब्स सभी प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आएंगी।
[ad_2]
Source link
