- Hindi News
- National
- IMD Monsoon Weather Update; Rainfall Alert | Rajasthan MP UP Delhi NCR Kerala Delhi Forecast
नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुंबई में सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद मंगलवार को बारिश से राहत मिली। मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश की चेतावनी के चलते मंगलवार को मुंबई के स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए थे। हालांकि शहर में बारिश नहीं हुई। शहर और उपनगरों में कहीं बड़ा जलभराव नहीं हुआ और न ट्रैफिक जाम रहा।
वहीं असम में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर खतरे के स्तर से नीचे आ गया है। राज्य में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार आया है और 26 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर लगभग 17.17 लाख हो गई है। हालांकि मंगलवार को 7 लोगों की मौत हुई। अब तक बाढ़-बारिश में 92 लोगों की जान जा चुकी है।
उत्तराखंड में बाढ़ के हालात हैं। पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के चलते राज्य में तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। हल्द्वानी, बनबसा, टनकपुर, सितारगंज और खटीमा में हालत सबसे ज्यादा खराब है।
NDRF ने उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज और खटीमा और चंपावत जिले के पूर्णागिरी क्षेत्र से 1,821 लोगों को रेस्क्यू किया है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सिस्टम ने बताया कि दो नेशनल हाईवे और 200 से ज्यादा ग्रामीण रास्ते अब भी लैंडस्लाइड के मलबे से बंद पड़े हैं।

आज 7 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, गोवा शामिल हैं। 10 राज्यों- उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट है।


देशभर से मौसम की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद में भारी बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। मंगलवार को IAF के हेलिकॉप्टर से 7 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

दिल्ली के छतरपुर में मंगलवार को तेज बारिश हुई। इसके बाद सड़कों पर जलभराव हो गया।

नई दिल्ली के ITO में बारिश के बाद हुए जलभराव में बाइक सवार व्यक्ति गिर गया।

कर्नाटक के चिकमंगलुर में चंद्र द्रोण हिल रेंज में दबदबा वाटरफॉल देखने पहुंचे पर्यटक।

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में बारिश और लैंडस्लाइड के चलते नेशनल हाइवे 55 डैमेज हो गया।
आगे कैसा रहेगा मौसम…
- 11 जुलाई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
- 11 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, उत्तरी आंतरिक और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
- बिहार के अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।
- पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार के उप-हिमालयी जिलों में 12 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।
सेंट्रल वाटर कमीशन बोला- 10 महीने में पहली बार बढ़ा जलाशयों का जलस्तर
सेंट्रल वाटर कमीशन ने बताया है कि देश के जलाशयों का जल स्तर पिछले साल सितंबर के बाद पहली बार बढ़ा है। दरअसल, भारत के 150 जलाशयों की निगरानी करने वाले CWC ने चार जुलाई को नई जानकारी साझा की है। इसमें बताया गया है कि वाटर लेवल कुल 2 प्रतिशत बढ़ा है।
हालांकि, CWC ने कहा है कि इन जलाशयों का कुल स्टोरेज लेवल पिछले साल की तुलना में गिर गया है। फिलहाल जो 2 परसेंट बढ़ोतरी के आकड़े सामने आए हैं, वह मौजूदा स्टोरेज लेवल की तुलना में देखे गए आंकड़े हैं। अगर पिछले साल के स्टोरेज लेवल से आज का जल स्तर नापेंगे तो यह कम ही आएगा।
राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, छिंदवाड़ा-शिवपुरी में भी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के उज्जैन, ग्वालियर सहित कई प्रमुख शहरों में लगातार बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है। नदियां उफान पर हैं। झरनों का जलस्तर बढ़ गया है।
मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से इन दिनों बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। पिछले 4 दिन से ग्वालियर-चंबल में तेज बारिश का दौर चल रहा है। सोमवार (8 जुलाई) को 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई, जबकि मंगलवार (9 जुलाई) को श्योपुर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी समेत 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: 22 जिलों में आज बारिश होगी, पांच जिलों में भारी बरसात की चेतावनी; हॉस्पिटल में पानी भरा

राजस्थान के उदयपुर, सीकर में सोमवार (8 जुलाई) को भारी बारिश हुई। मंगलवार (9 जुलाई) को भी यहां बारिश की संभावना है।
राजस्थान के 22 जिलों में आज (मंगलवार) बारिश की संभावना है। इनमें से 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले तीन दिन कम बारिश होने के आसार हैं। इससे पहले सोमवार को जयपुर, सवाई माधोपुर जिलों में करीब 4 इंच तक बरसात हुई। तेज बारिश के कारण जयपुर शहर की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। पूरी खबर पढ़ें…
छत्तीसगढ़: जशपुर-बलरामपुर में आज भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 28% कम बरसात, बांधों में सिर्फ 34% पानी बचा

रायपुर में सोमवार (8 जुलाई) सुबह बारिश हुई, लेकिन इसके बाद दिनभर मौसम सूखा रहा। इससे गर्मी और उमस बढ़ी।
छत्तीसगढ़ के जशपुर और बलरामपुर जिले में मंगलवार (9 जुलाई) को गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अगले तीन दिन मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर और दुर्ग संभाग में बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी। मौसम विभाग ने 11-12 जुलाई को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब: मानसून सुस्त पड़ा, बारिश के आसार नहीं, उमस करेगी परेशान; 11-12 जुलाई को फिर बरस सकते हैं बादल

पंजाब में बारिश के बीच धान की रोपाई करते किसान।
पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। आने वाले दो दिनों में पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है। वातावरण में नमी बढ़ जाएगी, जिससे लोगों को उमस से परेशान होना पड़ेगा। हालांकि, 11 जुलाई को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पंजाब के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। सोमवार शाम को पंजाब का सबसे अधिक तापमान पठानकोट में दर्ज किया गया, जो 40 डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा: 4 जिलों में बारिश के आसार; 30-40 KM की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, 12 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून

मंगलवार (9 जुलाई) को करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
हरियाणा में हवा की दिशा बदलने से मानसून सुस्त पड़ गया है। मंगलवार (9 जुलाई) को प्रदेश के 4 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। अन्य 18 जिलों में अगले तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला में गरज, बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

