Pm Modi Russia Visit Live: Pm Narendra Modi Vladimir Putin Meeting Bilateral Talks In Moscow News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

08:19 PM, 08-Jul-2024

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पीएम मोदी की रूस यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी 22वें शिखर सम्मेलन के लिए मॉस्को पहुंच चुके हैं। हवाई अड्डे पर उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। कल पीएम मोदी 22वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।’

07:34 PM, 08-Jul-2024

मॉस्को में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस की राजधानी मॉस्को में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात की। भारतीय समुदाय के सभी लोग मॉस्को स्थित कार्लटन होटल में पीेम मोदी से मिलने आए थे।

 

 

06:17 PM, 08-Jul-2024

पीएम मोदी ने एक्स पर साझा की तस्वीरें


मॉस्को पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
– फोटो : ANI

रूस पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर तस्वीरें साझा कीं। प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘मॉस्को पहुंच चुका हूं। उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और भी अधिक मजबूत होगा। रूस-मॉस्को के बीच मजबूत संबंधों से दोनों देशों की जनता का फायदा मिलेगा।’ 

05:54 PM, 08-Jul-2024

उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने किया पीएम मोदी का स्वागत

रुस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मंटुरोव, पीएम मोदी को अपनी कार से होटल ले गए।

 

 

05:10 PM, 08-Jul-2024

मॉस्को पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं। एक बैठक के बाद वे राष्ट्रपति पुतिन के साथ रात्रिभोज में शामिल होंगे। मॉस्को पहुंचने पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी 22वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

 

04:58 PM, 08-Jul-2024

व्लादिमीर पुतिन के साथ रात्रिभोज करेंगे पीएम मोदी

कार्यक्रम के अनुसार आज पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोनों नेता रात्रिभोज करेंगे।

04:40 PM, 08-Jul-2024

PM Modi in Russia Live: मॉस्को में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत; भारत-रूस शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए। इस दौरे से पहले पीएम मोदी ने भारत-रूस के संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पिछले दस वर्षों में आगे बढ़ी है। मॉस्को दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा, “मैं अपने मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के लिए उत्सुक हूं।” रूस के अलावा पीएम मोदी ऑस्ट्रिया दौरे पर भी जाएंगे। उन्होंने ऑस्ट्रिया को भारत का दृढ़ और विश्वसनीय भागीदार बताया। पीएम मोदी ने कहा, ‘हम लोकतंत्र के आदर्शों को साझा करते हैं। मैं नए क्षेत्रों में हमारी साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने की आशा करता हूं।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *