IMD Monsoon Weather Update; Rainfall Alert | Rajasthan MP UP Delhi NCR Kerala Delhi Forecast | आज भी रुकी रहेगी चारधाम यात्रा: हिमाचल में लैंडस्लाइड से 76 सड़कें बंद, बंगाल में बाढ़ जैसे हालात; 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • IMD Monsoon Weather Update; Rainfall Alert | Rajasthan MP UP Delhi NCR Kerala Delhi Forecast

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ी हैं, इसके चलते बद्रीनाथ जाने वाले नेशनल हाईवे पर कई जगहों पर रास्ता बंद हो गया है। गढ़वाल डिवीजन में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है, इसलिए राज्य सरकार ने आज भी चार धाम यात्रा पर रोक लगाई है।

वहीं हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण 76 सड़कें बंद हो गई हैं। राज्य में 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीच 72.1 मिमी बारिश हुई है। यह इस अवधि की सामान्य बारिश से 66% ज्यादा है। इसके चलते 69 वाटर सप्लाई स्कीम और 34 इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई स्कीम बाधित हुई हैं। IMD का अनुमान है कि राज्य में 8 जुलाई से बारिश में कमी आएगी।

पश्चिम बंगाल के हिमालय की तराई वाले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जिलापाईगुड़ी में शनिवार सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे के बीच 166 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बागडोगरा में 103 मिमी बारिश हुई। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार के उप-हिमालयी जिलों में 12 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।

देशभर में मौसम का असर…

1. गोवा के वॉटरफॉल पर फंसे 80 लोग का रेस्क्यू; सोमवार को राज्य के स्कूल बंद रहेंगे
गोवा के सत्तारी तालुका में पाली झरने पर 80 लोग फंस गए थे, जिन्हें रविवार रेस्क्यू किया गया। वहीं, राज्य में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी के चलते राज्य शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों में सोमवार की छुट्‌टी का ऐलान किया है।

2. असम में 22 लाख लोग बाढ़ में फंसे, रविवार को 8 लोगों की मौत हुई
असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। रविवार को बाढ़ में आठ और लोगों की जान चली गई। इससे इस साल की बाढ़, लैंडस्लाइड और तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। काजीरंगा नेशनल पार्क में 128 जानवर जान गंवा चुके हैं। 28 जिलों के 3,446 गांवों में 22.74 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

3. आज 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने सोमवार (8 जुलाई) के लिए 11 राज्यों- सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का अलर्ट और 10 राज्यों- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

कोलकाता में रविवार को हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

कोलकाता में रविवार को हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में लोग गंभीर बाढ़ से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में लोग गंभीर बाढ़ से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के पालघर में पानी भरे खेतों में फंसे 16 लोगों को NDRF की टीम ने रेस्क्यू किया।

महाराष्ट्र के पालघर में पानी भरे खेतों में फंसे 16 लोगों को NDRF की टीम ने रेस्क्यू किया।

असम के भुवनेश्वर में बारिश के बीच रथ यात्रा निकालते श्रद्धालु।

असम के भुवनेश्वर में बारिश के बीच रथ यात्रा निकालते श्रद्धालु।

नई दिल्ली में ले मेरिडियन के पास अशोक रोड का एक हिस्सा बारिश के कारण धंस गया।

नई दिल्ली में ले मेरिडियन के पास अशोक रोड का एक हिस्सा बारिश के कारण धंस गया।

NH-10 सिक्किम-सिलीगुड़ी रोड पर बारिश के चलते लैंडस्लाइड के बाद क्रेन से मलबा हटाया गया।

NH-10 सिक्किम-सिलीगुड़ी रोड पर बारिश के चलते लैंडस्लाइड के बाद क्रेन से मलबा हटाया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम…

  • 9 जुलाई को तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
  • 9 जुलाई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 11 जुलाई तक आंधी-बरसात का स्ट्रॉन्ग सिस्टम

मध्य प्रदेश के शाजापुर, छिंदवाड़ा और मुरैना में बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया।

मध्य प्रदेश के शाजापुर, छिंदवाड़ा और मुरैना में बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल के ऊपर से ट्रफ लाइन एक्टिव है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक अन्य ट्रफ भी गुजर रहा है। इस वजह से ग्वालियर, चंबल संभाग के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। ऐसा ही मौसम रविवार को भी बना रहेगा। ग्वालियर, भिंड, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें

राजस्थान: जयपुर सहित 11 जिलों में आज बरसात का यलो अलर्ट; कल से गर्मी-उमस फिर बढ़ेगी

राजस्थान के श्रीगंगानगर में शनिवार (6 जुलाई) की रात से बारिश हो रही है। इससे सुखाड़िया सर्किल पर पानी बह निकला।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में शनिवार (6 जुलाई) की रात से बारिश हो रही है। इससे सुखाड़िया सर्किल पर पानी बह निकला।

राजस्थान में तेज बारिश का दौर अब धीमा पड़ गया है। शनिवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जबकि शेष जगह राज्य में मौसम ड्राई (शुष्क) रहा। जयपुर में भी दिनभर बादल रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज (रविवार) पूर्वी राजस्थान के 11 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें

यूपी: मुजफ्फरनगर में बारिश से सड़क धंसी, कानपुर में घरों में भरा पानी घुसा; अयोध्या में सरयू खतरनाक स्तर पर

यूपी के मुजफ्फरनगर में बारिश के बाद बीच सड़क पर 10 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। कानपुर में घरों में पानी घुसने से लोगों ने छतों पर शरण ली है।

यूपी के मुजफ्फरनगर में बारिश के बाद बीच सड़क पर 10 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। कानपुर में घरों में पानी घुसने से लोगों ने छतों पर शरण ली है।

लखनऊ-अयोध्या में 15 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। वाराणसी में शनिवार रात 6 घंटे बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। प्रदेश में 13 दिनों में 150 मिलीमीटर से ज्यादा बरसात हुई है। जोकि औसत से 15 mm ज्यादा है। आज 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है। पूरी खबर पढ़े

बिहार: जिलों में बाढ़ का खतरा, बगहा में नदी में फंसे 3 लोगों को बचाया गया; सुपौल में उफान पर कोसी

बिहार के सुपौल में कोसी नदी उफान पर है। रक्सौल में सिकरहना नदी का पानी गांवों में घुस गया है।

बिहार के सुपौल में कोसी नदी उफान पर है। रक्सौल में सिकरहना नदी का पानी गांवों में घुस गया है।

बिहार में लगातार बारिश की वजह से हालात बिगड़ने लगे हैं। बगहा के रामनगर में धान की रोपनी करने गए तीन किसान मसान नदी में अचानक आई बाढ़ के पानी में शनिवार (6 जुलाई) को फंस गए। SDRF की टीम ने 12 घंटे बाद रविवार (7 जुलाई) सुबह तीनों को सुरक्षित निकाल लिया। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: आज से 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, अब तक सामान्य से 22% कम बरसा पानी

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज से मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है। कई जिलों में 3 दिन के लिए बारिश अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज से मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है। कई जिलों में 3 दिन के लिए बारिश अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में रविवार (7 जुलाई) से मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो सकता है। राज्य के 8 जिलों में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 जून से अब तक राज्य में 200.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। हालांकि, अब तक 258.3 मिली मीटर बारिश हो जानी चाहिए थी। यह अनुमान से करीब 22% कम है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; सामान्य से 4.5 डिग्री कम तापमान

मौसम विभाग ने पंजाब में रविवार (7 जुलाई) को बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने पंजाब में रविवार (7 जुलाई) को बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

पंजाब के कई जिलों में हो रही बारिश से अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की कमी आई है। यह सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है। अबोहर में सबसे अधिक तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: राज्य के आधे जिलों में बरस रहा मानसून, हिमाचल में 150 से ज्यादा सड़कें बंद; चंडीगढ़ में छाए रहेंगे बादल

हरियाणा के हिसार के सेक्टर-13 में झमाझम बारिश के बीच से गुजरते वाहन।

हरियाणा के हिसार के सेक्टर-13 में झमाझम बारिश के बीच से गुजरते वाहन।

हरियाणा में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में रविवार (7 जुलाई) को बारिश होने की संभावना है। हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में तेज हवाओं साथ बारिश हो सकती है। शनिवार (6 जुलाई) को हरियाणा के 8 जिलों हिसार, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, मेवात, पंचकूला, सोनीपत, भिवानी में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *