[ad_1]
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फ्रांस में संसदीय चुनाव के लिए दूसरे चरण के लिए रविवार को वोटिंग हुई। देर रात एग्जिट पोल में बड़ा उलटफेर सामने आया है। वामपंथी गठबंधन बढ़त में है। वहीं, दक्षिणपंथी मरीन ली पेन की पार्टी नेशनल रैली, पहले दौर की बढ़त बरकरार नहीं रख सकी। राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों का गठबंधन दूसरे नंबर पर है।
रुझानों में किसी भी गठबंधन को बहुमत नहीं मिल रहा, जिससे त्रिशंकु संसद के आसार हैं। एग्जिट पोल में वामपंथी न्यू पॉपुलर फ्रंट को 172-192, राष्ट्रपति मैक्रों के गठबंधन को 150-170 और दक्षिणपंथी नेशनल रैली गठबंधन को 132-152 सीटों के आसार हैं।
उधर, एसोसिएट प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल अट्टल ने कहा कि वामपंथी गठबंधन के चुनावों में बढ़त हासिल करने के बाद वह इस्तीफा देने की योजना बना रहे हैं।
इससे पहले 30 जून को पहले चरण की वोटिंग में दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली (NR) को सबसे ज्यादा 35.15% वोट मिले। दूसरे नंबर पर वामपंथी न्यू पॉपुलर फ्रंट (NFP) गठबंधन रहा। इसे 27.99% वोट मिले।
वहीं, राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की रेनेसां पार्टी सिर्फ 20.76% वोट हासिल करने में कामयाब रही। नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 289 सीटें जीतना जरूरी है।
फ्रांस की संसद का कार्यकाल 2027 में खत्म होना था, लेकिन यूरोपीय संघ में बड़ी हार के कारण राष्ट्रपति मैक्रों ने समय से पहले इसी महीने संसद भंग कर दी थी।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
उत्तराखंड के चमोली में 3.5 तीव्रता का भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि रविवार (7 जुलाई) को उत्तराखंड के चमोली में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप रात 09:09 बजे आया।अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जून की शुरुआत में भी लद्दाख के लेह में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था।
[ad_2]
Source link
